shobhit University Gangoh
 

22 अगस्त 2021 का राशिफल: रक्षाबंधन पर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे? पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

22 अगस्त 2021 का राशिफल: रक्षाबंधन पर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे? पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन, ऋषि तर्पण।

आज की भद्रा: प्रात: 06:14 बजे तक।

विशेष: संस्कृत दिवस, गजकेसरी योग।

पंचक: प्रात: 07:57 बजे से प्रारंभ, 26 अगस्त को रात्रि के 10:29 बजे पर सामप्त।

राशिफल

मेष: सृजन, निर्माण, शोध आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रियजन भेंट होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क: रिश्तों में मजबूती आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भाई-बहन का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थ होगा। नए संबंध बनेंगे।

Jamia Tibbia