भारतीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

- सहारनपुर में भारतीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय व्यापार मंडल के तत्वावाान में आयोजित व्यापारी गोष्ठी में व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। भारतीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जन्मजय ने अजय सूरी को प्रदेश मंत्री, आरती गोयल को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश मंत्री, मनीष कुमार को जिला वाइस चेयरमैन, आरती ठकराल को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष, श्रीमती रणजू नरूला को जिला महामंत्री व श्रीमती स्वाति शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंगला ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करने का काम कर रहा है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी व भाजपा महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई ने कहा कि जिस तरह भारतीय व्यापार मंडल व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहा है, उससे व्यापारी का मनोबल बढ़ा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान विनय जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने भी व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
इस दौरान विश्वनाथ गोयल, स. बलजीत सिंह दुआ, सुनील विजन, नवीन गुप्ता, अमित गर्ग, मनोज अग्रवाल, मनीष कुमार, प्रवीण राठी, गौरव जैन, राजीव गर्ग, राजीव अग्रवाल, पारस सिंघल, पूजा गोयल, सारिका सक्सेना, राजेश सक्सेना, मनीष सिंघल, वैभव जैन, मनोज वर्मा, गोपाल वर्मा, कल्पना अग्रवाल, सारिका सिंघल, विनीत गर्ग, सतीश त्यागी, अजीत बग्गा, डा. मधु रानी, डा. अमित सैनी, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।