निरीक्षक की पदोन्नति पर किया सम्मान

- सहारनपुर में बिहारीगढ़ में निरीक्षक को सम्मानित करते बैंक कर्मचारी।
बिहारीगढ़ [24CN]। थाना बिहारीगढ़ में तैनात निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव को शासन द्वारा पदोन्नति दिए जाने पर सुंदरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में आयोजित सम्मान समारोह में उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
सुंदरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबंध विकास नड्डा ने कहा कि निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव अपने मधुर व्यवहार एवं कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा श्री यादव को पदोन्नति दिए जाने से बैंक कर्मचारियों को बेहद खुशी हुई है। निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है। ये पल हमेशा याद रखे जाएंगे।
इस अवसर पर ज्वाइंट मैनेजर अंकित जोशी, आशीष पाहुजा, सुमित काम्बोज, श्रवण काम्बोज, अनुज कुमार आदि ने उपहार भेंट कर निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव का अभिनंदन किया।