सहारनपुर विज्ञान महोत्सव में शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह एवं मेरठ अपनी भागीदारी बनाएगा
गंगोह। सहारनपुर दिनांक 20-12-2025 दिन शनिवार में आई.पी.टी (आई.आई.टी रुड़की का सहारनपुर कैंपस) पेपर मिल रोड, सहारनपुर में विज्ञान भारती, सहारनपुर इकाई (प्रांतीय इकाई: वसुधैव विज्ञान संस्थान, मेरठ से सम्बृद्ध) द्वारा आयोजित सहारनपुर विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह एवं मेरठ अपनी भागीदारी द्वारा प्रदर्शनी में शामिल रहेंगे। इस प्रदर्शनी में कुँवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर तथा कुँवर शेखर विजेंद्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस, विरासत यूनिवर्सिटी हेरिटेज रिसर्च सेंटर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, शोभित सम–विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में रुद्राक्ष अनुसंधान केंद्र की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल के माध्यम से रुद्राक्ष का आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के संदर्भ में वैज्ञानिक, चिकित्सीय एवं आध्यात्मिक महत्व दर्शाया जायेगा। स्टॉल पर आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार रुद्राक्ष के विभिन्न प्रकार, उनकी पहचान, धारण विधि तथा योग एवं ध्यान के साथ उसके समन्वित प्रयोग की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ पुरे विधि-विधान से माननीय राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, स्वतंत्र प्रभार कुंवर बृजेश सिंह, माननीय जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी, जॉइंट डायरेक्टर, जिला उद्योग, सहारनपुर श्रीमती अंजू रानी, जे.डी. शिक्षा विभाग, सहारनपुर श्री राणा सहस्त्रांशु कुमार ‘सुमन’ द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विशेष आमंत्रण पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र जी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
सहारनपुर विज्ञान महोत्सव के आयोजन हेतु कार्यक्रम के आयोजकों एवं प्रदर्शनी में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के विज्ञान महोत्सव विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं समाज के बीच वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलाधिपति ने कहा कि आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी एवं रुद्राक्ष जैसे विषयों का विज्ञान के मंच पर प्रस्तुत किया जाना यह दर्शाता है कि हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियाँ आज भी आधुनिक जीवन की चुनौतियों का समाधान देने में सक्षम हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से युवा पीढ़ी वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति प्रेरित होगी तथा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
स विज्ञान महोत्सव के अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह कहा कि सहारनपुर विज्ञान महोत्सव जैसे आयोजन समाज को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। जिसमे विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल, अनुसंधान आधारित प्रदर्शनी, नवाचार, आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी तथा भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
