नारी शक्ति का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान है: विधायक किरत सिंह
- सहारनपुर के गंगोह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले समुहों को सम्मानित करते विधायक
गंगोह। विकास खण्ड गंगोह में आयोजित महिला सशक्तिकरण मेगा इवेंट के मुख्य अतिथि विधायक किरत सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित एक सशक्त पहल है, जो समाज में जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को भी प्रबल कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति आज लाखों बहनों के जीवन में नए परिवर्तन की अलख जगा रहा है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को न केवल अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विकासखंड परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में समूह की 150 महिलाओं द्वारा प्रतिभा किया गया। सीडीपीओ रेखा कौशिक, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मनोज चैधरी, बीडीओ सहित बडी संख्या प्रधान व बीडीसी रहें।