हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति द्वारा किया सम्मान समारोह का अयोजन

- कार्यक्रम में नगर के सम्मानित लोगो को किया गया सम्मानित
देवबंद [24CN]: हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति द्वारा नगर के मजनू वाला रोड स्थित एक होटल में नगर के सम्मानित लोगों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुऐ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एंव शुगर मिल देवबंद के यूनिट हेड पुष्कर मिश्र ने कहा कि हमारा देश में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल दी जाती है इसलिए आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए हिंदू मुस्लिम भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए सभी को हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदू हो या मुसलमान सब के खून का रंग लाल ही होता है ठीक उसी प्रकार गन्ना हिंदू के खेत में हो या मुसलमान के खेत में हो पेराई के बाद गन्ने का रंग भी हरा होता है गन्ने से जो चीनी तैयार होती है तो वहीं चीनी हिंदू की खीर बनाती है तथा उसी चीनी से मुसलमान ईद पर अपनी सिर बनाता है तो फिर भेदभाव किस बात का हम सबको मिल जुल कर रहना चाहिए।
समिति की ओर से शुगर मिल के यूनिट हेड श्री पुष्कर मिश्र, अधिशांसी अभियंता सुधाकर, अधिशासी अभियंता ए के चैरसिया, एसडीओ शशिकांत पासवान, अवर अभियंता विजय कुमार शर्मा, अवर अभियंता जीशान सिद्दीकी, पुलिस चैकी रेलवे इंचार्ज एसआई विपिन कुमार त्यागी, डॉक्टर नौशाद अली खान, डॉक्टर बाबर खान, डॉक्टर मुजम्मिल हसन, डॉक्टर सुखपाल सिंह, पूर्व सभासद इसरार गौरी को अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च कोटि की सेवाएं देने पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने कहा कि समिति हमेशा उन लोगों का सम्मान करती रहेगी जो लोग अपने शहर में जनता की निस्वार्थ सेवा करेंगे और निष्पक्ष कार्य करेंगे तथा गरीबों, मजदूरों पर रहम करने वालों को और उनकी मदद करने वालों को भी हमेशा समिति सम्मान देगी।
कार्यक्रम को समिति संरक्षक विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष हाजी सलीम खान, नीरज कंसल, संदीप शर्मा एडवोकेट, इरम उस्मानी, शाजिया नाज, जमाल अंसारी, अंसार मसूदी, ने भी संबोधित किया। इस इस अवसर पर जिला कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन चैधरी राजपाल सिंह, विनोद गुप्ता, चैधरी सुखपाल सिंह, समिति उपाध्यक्ष राजेश सिंघल को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री अजय गर्ग मास्टर बिहार, अरुण त्यागी, विनय त्यागी, चैधरी ओमपाल सिंह, चैधरी संदीप, भूरा अंसारी, तंजीम खान, मौलाना सिकंदर खान, वरयाम खान, अरविंद गुप्ता, नसीर अंसारी, नसीम अंसारी एडवोकेट, शाहनवाज कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी राजपाल सिंह ने और संचालन समिति अध्यक्ष सलीम कुरैशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक सलीम कुरैशी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।