इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के शपथ-ग्रहण समारोह मे माननीय राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने पदाघिकारियों को दिलाई शपथ।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के शपथ-ग्रहण समारोह मे माननीय राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने पदाघिकारियों को दिलाई शपथ।
  • सहारनपुर में आईआईए के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते राज्यमंत्री।

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर के नये सत्र 2025-26 के नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को षपथ दिलायी गयी। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण आष्वासन दिया।

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के.धवन, चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा, मंडलीय अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविन्दर सिंह, चैप्टर सचिव कुशल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा व पूर्व चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, नवनियुक्त चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा, जोन हैड एण्ड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. धवन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, जिला उद्योग बंधु कन्वीनर सुनील सैनी, स्पेशल इंनवाइटी राजेश सपरा द्वारा मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री जसवंत सैनी जी, औद्योगिक विकास, उ.प्र.सरकार व विशिष्ट अतिथि महापौर डा. अजय सिंह व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को संस्था के समस्त सदस्यों की और से बुके भेट कर व संस्था का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने सत्र 2025-2026 के नवनियुक्त चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा, नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, महासचिव कुशल शर्मा व नवनियुक्त कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा व राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नये सत्र के शपथ-ग्रहण समारोह में नवनियुक्त चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा, नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, महासचिव कुशल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा आदि का कामधेनू उघोग नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अरोडा, अतीश गुप्ता, अरविन्द खन्ना, वीरभान भटेजा, गुलशन क्वात्रा, विपुल जैन, संजीव सचदेवा, रजनीश तनेजा, लघु उद्योग भारती के मंडलीय अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, होजरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मंनजीत सिंह अरोड़ा, राजीव सचदेवा, वैभव काम्बोज, घनश्याम माहेश्वरी, विनोद अरोड़ा, सहारनपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार गौड व राजीव अग्रवाल, सहारनपुर वुड कार्विंग एसोसिएशन से औसाफ (गुड्डू), अनवार अहमद, उ0प्र0 सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री श्री रमेश अरोड़ा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह राणा, नगर अध्यक्ष मुकेन्द मनोहर गोपाल व महामंत्री अजय शर्मा, सुगत वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कदर्म, कुलदीप कुमार शिवा, जसवंत कुमार, अरूण कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, रविदास, सहारनपुर राउंड टेबल के चैयरमैन माणिक ठकराल आदि द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।