• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

गृहमंत्री ने किए सुधार के अनेकों वादे, साधा ममता बनर्जी पर निशाना; कहा- ठीक नहीं ‘दीदी’ का शासन

  • April 9, 2021
गृहमंत्री ने किए सुधार के अनेकों वादे, साधा ममता बनर्जी पर निशाना; कहा- ठीक नहीं ‘दीदी’ का शासन
  • कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा भाजपा को तीन चरण में बंगाल की जनता का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। हमारे एक आकलन के हिसाब से भाजपा इन तीन चरण में 63-68 सीट जीत रही है।

कोलकाता । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। इसके अलावा कोलकाता समेत समूचे राज्य के विकास से जुड़े कई वादे किए। उन्होंने शिक्षा, खेती समेत कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज को भी पुनर्जीवित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद ऐतिहासिक मंदिरों-इमारतों को पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद हम उत्तर बंगाल में एम्स और सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण करेंगे। हम गोरखा समुदायों को अनुसूचित जनजाति दर्जा दिलाने की कोशिश करेंगे।’

ठीक नहीं ममता दीदी का शासन

गृहमंत्री ने कहा, ‘बंगाल में तीन चरण का चुनाव हो गया है। मैं सभी मतदाताओं को अपील करता हूं कि सुरक्षित बंगाल, विकसित बंगाल, सोनार बांग्ला के लिए बाकी के पांच चरणों में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करिए। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद कलकत्ता, उत्तर बंगाल के विकास, बंगाल की संस्कृति के लिए और बंगाल के समग्र विकास के लिए हम क्या करेंगे इसका भी रोडमैप लेकर हम बंगाल की जनता के सामने आए हैं। ममता दीदी का शासन ठीक नहीं है इसलिए हम उजागर करना चाहते हैं कि बंगाल की जनता तक सच्ची बात पहुंचे।’

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘वो (ममता बनर्जी) आरोप लगा रही हैं कि गृह मंत्रालय के इशारे पर CAPF चुनाव को प्रभावित कर रहा है, मैं दीदी को कॉमन सेंस की बात बताना चाहता हूं कि CAPF जब चुनाव के काम में लगता है तो गृह मंत्रालय का नियंत्रण नहीं होता है। पैरामिलिट्री फोर्स पर चुनाव आयोग का नियंत्रण होता है।’

अपना आपा खो चुकी TMC

उन्होंने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस की निराशा उनके व्यवहार और भाषणों से साफ दिखाई ​देती है। राज्य की मुख्यमंत्री और राजनीतिक दल की अध्यक्ष ये कहती हैं कि CAPF का घेराव कर लो, मैंने ऐसा दृश्य अपने राजनीतिक जीवन में कभी नहीं देखा।’ और कहा, ‘हमारे कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला होना, हमारे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर पिछले 2-3 दिन में हमला हुआ। कल भवानीपुर में पुलिस स्टेशन में बैठे हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। इन हमलों के खिलाफ TMC के एक भी नेता की टिप्पणी नहीं आई, मौन इशारा कर रहा है कि आप हिंसा करिए।’  उन्होंने कहा, ‘शायद  तृणमूल कांग्रेस अपना आपा खो चुकी है। जिस तरह से टीएमसी अल्पसंख्यकों से एक जुट हो वोट देने की अपील कर रही है इससे पता चलता है कि उनके हाथ से अल्पसंख्यकों का वोट बैंक भी फिसल रहा है।’

उन्होंने कहा,’ भाजपा को तीन चरण में बंगाल की जनता का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। हमारे एक आकलन के हिसाब से भाजपा इन तीन चरण में 63-68 सीट जीत रही है।’  उन्होंने कहा, ‘बंगाल की जनता आपके खिलाफ इसलिए है कि जो लाखों-करोड़ों शरणार्थी आए हैं, उनको नागरिकता देने का कानून CAA मोदी जी लेकर आएं, और आप CAA का विरोध कर रही हैं।’

 


Post navigation

Prev
Next
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई

  • March 28, 2026
‘अब वर्ण व्यवस्था से तय किया…’, कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद

‘अब वर्ण व्यवस्था से तय किया…’, कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद

  • March 28, 2026
सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?

सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?

  • March 28, 2026
सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त

सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त

  • March 28, 2026
नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

  • March 27, 2026
निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने March 28, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को March 28, 2026
  • नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई March 28, 2026
  • ‘अब वर्ण व्यवस्था से तय किया…’, कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद March 28, 2026
  • सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम? March 28, 2026
  • सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त March 28, 2026
  • 24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद March 28, 2026
  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez