shobhit University Gangoh
 

फूलों के साथ खेली होली, किया मिलजुल कर मनाने का आह्वान

फूलों के साथ खेली होली, किया मिलजुल कर मनाने का आह्वान
  • सहारनपुर में प्रेरणा क्लब के कार्यक्रम में गीतों पर थिरकते उपस्थित क्लब के सदस्य।

सहारनपुर [24CN] । सामाजिक संगठन प्रेरणा क्लब के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों द्वारा होली के गीतों का आनंद लेते हुए फूलों की होली खेली गई। नुमाइश कैम्प जनता रोड स्थित एक सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रेरणा क्लब के अध्यक्ष सुधीर गुम्बर, महासचिव विपिन बजाज व उपाध्यक्ष संजीव खुराना ने सूफी गायक राकेश राणा का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। फिर शुरू हुए गीत संगीत के दौर में सूफी गायक राकेश राणा ने एक के बाद एक होली गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया।

क्लब के अध्यक्ष सुधीर गुम्बर ने कहा कि होली रंगों के साथ एक दूसरे से मिलजुलकर प्यार व सादगी से मनाया जाने वाला पर्व है। इस अवसर पर सभागार में मौजूद लोगों ने एक दूसरे के ऊपर फूलों की वर्षा कर जमकर होली खेली। कार्यक्रम में लक्ष्य जुनेजा, कमल कश्यप, महेंद्र पाल शर्मा, भारत भूषण, दीपक अरोड़ा, मनोज जुनेजा, हेमंत बटला, अंकित गुम्बर, गगन गुम्बर, सन्नी मनचंदा, दिक्षम चावला, कार्तिक कालड़ा, सौरभ वधवा, गौरव जुनेजा, राजन गुम्बर, अनुज गुप्ता, संजीव ठकराल आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia