नकुड विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत से नकुड मे मनायी गयी होली
नकुड [इंद्रेश त्यागी]। नकुड विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा की जीत से नकुड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ ने होली से पहले ही होली मना ली है। पार्टी की जीत की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया।
नकुड विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा के मुकेश चौधरी की बहुत थोडे अंतर से जीत होने के बाद के जहां सपा गठबंधन में मायुसी है। वंही भाजपा नेताओ ने पार्टी की जीत को मोदी योगी के विकास कार्यो की जीत बताया। भाजपा के नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा के विकास कार्यो की जीत है। पूर्व अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी, मनोज गोयल, गययुर आलम , हिंदु युवा वाहिनी के अध्यक्ष आलोज जैन, सुभाष सिंधल, ने कहा कि यह नकुड मे अहंकार की हार हुई है। कुछ लोग नकुड विधानसभा क्षेत्र को अपनी बपोती समझने लगे थे।
उधर आज मतगणना शुरू होते ही लोग अपने टीवी के पर नजरे गडा कर बैठ गये। मतगणना मे लगातार आ रहे उतार चढाव लागो की धडकने बढाते रहे। शाम को जैसे चुनाव परिणाम आये भाजपाईयो के चेहरे खिल उठे। उधर अघ्याना में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल बजाकर व मिठायी बांटकर जश्न मनाया। कई अन्य गांव में भी भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया।