हाकी के जादूगर खिलाडी स्व. मेजर ध्यानचंद जी की जयन्ती पर हाकी प्रतियोगिता का आयोजन

हाकी के जादूगर खिलाडी स्व. मेजर ध्यानचंद जी की जयन्ती पर हाकी प्रतियोगिता का आयोजन
  • सहारनपुर में खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता की विजयी टीम के खिलाड़ी।

सहारनपुर [24CN]। विश्वविख्यात हाकी खिलाड़ी व पदमश्री मेजर ध्यान चंद की जयंती पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की टीम ने विजेता व स्पोट्र्स स्टेडियम की टीम ने उपविजेता के खिलाफ पर कब्जा जमा लिया।

गांधी पार्क स्थित स्पोट्र्स स्टेडियम में खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित हाकी प्रतियोगिता में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने स्पोट्र्स स्टेडियम की टीम को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। जबकि स्पोट्र्स स्टेडियम की टीम को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज श्रीमती सुमिमा ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के अद्वितीय खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें पूरा विश्व हॉकी के जादूगर के नाम से जानता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यान चंद के नेतृत्व में भारत ने 1928, 1932, 1936 के ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को मेजर ध्यान चंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समापन समारोह को जिला क्रीड़ाअधिकारी अनिमेष सक्सेना ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर निर्णायक निखिल कुमार, बेबी रानी, शालिनी रावत, संदीप भट्ट, वैशाली शर्मा, रविकान्त ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया एवं सचिव जिला हॉकी संघ, फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुण्डीर, प्रदीप कुमार शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक, अनुपमा महाजन, प्रेम नाथ छोकरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Jamia Tibbia