Hockey Captain Manpreet Marriage: आज एक-दूजे के हो जाएंगे मनप्रीत और इली, जालंधर के गुरुद्वारे में आनंद कारज

Hockey Captain Manpreet Marriage: आज एक-दूजे के हो जाएंगे मनप्रीत और इली, जालंधर के गुरुद्वारे में आनंद कारज

जालंधर। भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। उनकी शादी मलेशिया की रहने वाली इली सादिक से हो रही है। मनप्रीत और उनके स्वजन आनंद कारज के लिए यहां गुरु तेग बहादुर नगर के गुरुद्वारे में पहुंचे हैं। बता दें कि मनप्रीत के घर वालों ने बहू का नाम नवप्रीत कौर रखा है।

मनप्रीत इली से वर्ष 2012 में मलेशिया में सुल्तान आफ जौहर कप के दौरान मिले थे। तब मनप्रीत जूनियर हाकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। उसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इली की मां मलेशिया की सेना के लिए हाकी खेला करती थी। इस वजह से इली और मनप्रीत में गहरी दोस्ती हो गई थी।

मेहमानों में विधायक परगट सिंह

भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के आनंद कारज में हाकी के कई दिग्गज खिलाड़ी भी पहुंचे हैं। हाकी टीम के पूर्व कप्तान और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह के अलावा अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी वरुण कुमार गुरुद्वारा में मौजूद हैं।

कोरोना वायरस के कारण शादी आगे बढ़ी

मनप्रीत जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले हैं। मनप्रीत की पहले टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी करने वाले थे। मार्च में कोरोना महामारी फैलने के कारण ऐसा नहीं पाया था।