shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, अवैध शराब बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, अवैध शराब बरामद
  • सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा दबोचा गया शराब तस्कर।

सरसावा [24CN]। थाना सरसावा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का व एक नाजायज चाकू बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र ंिसंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत उपनिरीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में नकुड़ रोड स्थित बाईपास पुल के नीचे से एक शातिर बदमाश अरविंद पुत्र बबलू निवासी किशनपुरा थाना सरसावा को पकड़कर उसके कब्जे से 12 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का तथा एक नाजायज चाकू बरामद कर लिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दबोचा गया अरविंद शातिर किस्म का अपराधी है जिसकी थाना सरसावा में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia