shobhit University Gangoh
 

अवैध चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर बदमाश को किया गिरफ्तार

अवैध चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर बदमाश को किया गिरफ्तार
  • सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर बदमाश।

फतेहपुर [24CN]। थाना फतेहपुर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर व एक टॉपटेन बदमाश को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज चरस बरामद कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशानुसार थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने थाना फतेहपुर के टॉप टेन बदमाश व हिस्ट्रीशीटर शहजाद पुत्र सईद निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 330 ग्राम अवैध चरस बरामद कर ली।

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दबोचा गया शहजाद थाना फतेहपुर का टॉपटेन व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके खिलाफ थाना फतेहपुर में विभिन्न मामलों में 27 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia