मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत होगी ऐतिहासिक: विनय

मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत होगी ऐतिहासिक: विनय
  • सहारनपुर में भाकियू की मासिक बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मासिक बैठक में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आगामी पांच सितम्बर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 सितम्बर को मुजफ्फरनगर में भाकियू द्वारा ऐतिहासिक महापंचायत आयोजित की जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में किसान एकत्र होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेगी, तब तक किसानों का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से भी हजारों की संख्या में किसान मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली महापंचायत में शामिल होंगे। मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. चरणसिंह, जिला महासचिव अशोक चौधरी, अरूण राणा, मुकेश तोमर, भूपेंद्र त्यागी, सीखचंद आर्य, मा. रघुवीर सिंह, राजवीर सिंह, जगपाल सिंह आदि भारी संख्या में भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।