नकुड बार ऐसोसिएशन को ऐतिहासिक चुनाव परिणाम
- संजय शर्मा व प्रदीप चौधरी बारी बारी से छःछः माह के लिये बनेेगे अध्यक्ष
नकुड 19 फरवरी इंद्रेश। नकुड बार ऐसोसिएशन के चुनाव में परिणाम आश्चर्यजनक व ऐतिहासिक रहे। बार इतिहास मे पहलीबार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद प्रत्याशियो को बराबर मत मिले। जिसके बाद सर्वसम्मति से प्रत्याशियो को छः छः माह के कार्यकाल के लिये कार्यभार संभालने का निर्णय लिया गया।
नकुड बार ऐसोसिएशन के इतिहास मे अध्यक्ष पद पर पहली बराबर मत मिले। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय शर्मा व प्रदीप चौधरी को 71-71 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी टाई हो गया। उपाध्यक्ष पद पर मदनलाल शर्मा व रामसिंह सैनी को 70-70 मत मिले। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर चुनाव परिणाम टाई होने के बाद निर्णायक मंडल ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद निर्णय के लिये प्रत्याशियो को अंदर बुलाया। उनसे नई परिस्थितियों पर विचामर्श किया गया।
निर्णायक मंडल व प्रत्याशियेां के ऐंजेट व प्रत्याशियों के विचारविमर्श मे तय हुआ कि दोनो पदो पर प्रत्याशियों को छः छः माह तक कार्यभार सभालेंगे। जिसके बाद निर्णायक मंडल ने निर्णय लिया अध्यक्ष के लिये वरिष्ठता के आधार पर संजय शर्मा पहले छः माह के लिये अध्यक्ष रहेगे। जबकि बाद के छः माह के लिये अध्यक्ष रहेगे। वरिष्ठता के सुत्र के आधार पर ही तय किया गया कि उपाध्यक्ष पद पर पहले छः माह के लिये मदन लाल शर्मा उपाध्यक्ष रहेगे। जबकि बाद के छः माह रामसिंह सैनी बार के उपाध्यक्ष होंगे।
उपाध्यक्ष पर पर दो मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया
उपाध्यक्ष पद के चुनाव मे खास बात यह रही कि दो मतदाताओ ने नोटा को मत देकर दोनो ही पत्याशियों को अपना समर्थन नंही दिया। गौरतलब है कि बार संघ में कुल 143 मतदाता है। जिनमे से 142 ने मतदान मे भाग लिया। उपाध्यक्ष पद पर दोनेंा ही प्रत्याशियो को 70-70 मत मिले है।
सचिव पद पर हुए चुनाव मे अरंिवद कुमार ने 92 मत प्राप्त किये है। उनके प्रतिद्वंद्धि सतीश शर्मा को 50 मत मिले। इस प्रकार अरविंद कुमार ने 42 मतो के अंतर से विजय प्राप्त की। सहसचिव पद पर र्निविरोध रूप से नरेश कश्यप को चुन लिया गया । इस पद पर आजाद सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर विवेक जैन विजयी रहे। उन्होनंे राजीव कुमार को हराया। सिनियर गविर्निंग कांउंिसल में नसमी अख्तर व अल्ताफ व जूनियर गर्वनिंग काउंसिल आशिष कुमार व नितिन चौधरी को र्निविरोध चुना गया।
