हिंजामं कार्यकर्ताओं ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

हिंजामं कार्यकर्ताओं ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस
  • सहारनपुर में हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम में वीर शिवाजी को नमन करते आयोजक।

सहारनपुर [24CN]। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सम्पर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यरोहण की याद मनाया जाता है जो हिंदू जागरण मंच के मुख्य पर्वों में शामिल है। प्रांत सम्पर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह गांव घुन्ना में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को राज्यरोहण के साथ ही उन्होंने भारत भूमि को हिंदू पादशाही घोषित किया था। उनकी युद्धकला डिप्लोमेसी अद्वितीय थी जिसके बल पर उन्होंने मुगलों को परास्त करने में सफलता प्राप्त की।

इस दौरान अश्विनी शर्मा, राजकुमार शर्मा, हर्ष डाबर, रजत गोयल, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुंडीर, वीरसिंह चौहान, संजू पाल, प्रवेश धवन, प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, रामपाल कोरी, वीरेंद्र चौहान, वंश, अभिषेक, राजू कालरा, रविकांत पंवार, सोमपाल, रणवीर सिंह, हुकम सिंह, सुनील कुमार, मनोज तिवारी, जगदीश शर्मा, अविनाश, शिवज जोगी आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार