हिंदुस्तान यूथ आइकन अवॉर्ड से देशभर के युवाओं को किया गया सम्मानित

हिंदुस्तान यूथ आइकन अवॉर्ड से देशभर के युवाओं को किया गया सम्मानित
  • सहारनपुर के बेहट में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित युवा एवं अतिथिगण।

बेहट। यूथ विजन वेलफेयर सोसाइटी का स्थापना दिवस ग्लोकल यूनिवर्सिटी मिर्जापुर में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए समाज सेवियों, शिक्षकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं युवा नेताओं को हिंदुस्तान यूथ आइकन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान दिलाना तथा युवाओं में सामाजिक जागरूकता और प्रेरणा का संचार करना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा सबसे बड़ी शक्ति हैं। समारोह में प्रमुख अतिथि के ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. हृदय शंकर ने कहा कि समाज सेवा कोई उम्र या पद का मोहताज नहीं होता है। एक संकल्प, एक प्रयास और एक सकारात्मक सोच से भी समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले समाज सेवियों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि से आए युवाओं तथा पत्रकार शेख परवेज आलम, काशिफ खान, खुर्शीद आलम, मौहम्मद उस्मान, कैसर अराफात, सहराज मलिक को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूथ विजन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अनीस कुमार, सचिव शिवानी गर्ग, सहसचिव  अफजल खान पिठौरी, निर्देशक इर्तजा हसन, प्रिंसी, खुशबू सैनी, माज मलिक, दीपचंद, ईशान गोड, दीपक भार्गव, शालिम अलीम, अमजद खान, हाफिज मुदस्सिर नदीम, साजिद खान, अरफात खान, आतिफ, डॉ शोभा त्रिपाठी, जमीर उल इस्लाम, शशांक, फातिमा, असगर अली, शेख उस्मान, अरशद, मुदस्सिर , इलमा रानी, मो. कैफ आदि शामिल रहे।