देहाती डिस्को फिल्म के खिलाफ हिंदुयुवा वाहिनी ने दिया ज्ञापन
नकुड [इंद्रेश]। हिंदु युवा वाहिनि की नगर इकाई ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फिल्म देहाती डिस्को में हिंदु भावनाओ को ठेस पंहुचाने का आरोप लगाते हुए इस रोक लगाने की मांग की है।
हिंदु युवा वाहिनि के नगर अघ्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि देहाती डिस्को का टरेलर जारी हुआ है। जिसे देखने से लगता है कि फिल्म मे हिंदु भावनाओ के साथ खिलवाड किया गया है। यह फिल्म 27 मई को रिलीज होने वाली है। ज्ञापन मे चेतावनी दी गयी कि यदि फिल्म में हिंदु भावनाओ से खिलवाड किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा।
इस मौके पर नगर अघ्यक्ष आलोक जैन, वरूण मित्तल, संदीप खारी सचिन चौधरी, आदि उपस्थित रहे।
