हिंदू युवा वाहिनी ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

- सहारनपुर में धरना स्थल पर हिंदुत्व की रक्षा की शपथ लेते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आज हिंदू समाज के सिरमौर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी और उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपनाते हुए हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान हिंदुत्व की रक्षा का शपथ भी ली गयी। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर हिंदू युवा वाहिनी के संजय वर्मा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संजय वर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमें उनके आदशों और सिद्धांतों को अपनाकर हिंदुत्व की रक्षा और समाज को एकजुट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शास्त्र शस्त्र की शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि वह आने वाली चुनौतियों का मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को हिंदुत्व की रक्षा करने का महत्व समझाएं। इस अवसर पर हिन्दू वीरों ने शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि जब तक हमारे तन में रक्त की एक-एक बूंद है, हम हिन्दुत्व की रक्षार्थ लड़ते रहेंगे। हिन्दु युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रोहित कटारिया ने आह्वान किया कि जाति बंधन तोडकर हम सब सनातनी बन जाएं तभी हम राष्ट्र और धर्म की रक्षा कर पायेंगे।
कार्यक्रम को राहुत आत्रे, कुलदीप राणा, पंकज शर्मा, आशा सब्बरवाल, सतीश भगत जी, राजकुमारी जैसवाल, अन्नु शर्मा, विशाखा शर्मा, राकेश कोरी, अमित शर्मा, विकास सैनी, रमन वर्मा, गगन नागपाल, शिवा कटारिया ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कृष्णा, वैभव पण्डित, प्रिन्स बुम्बक, विकास सैनी, अमरेश धीमान, अंशुल वाल्मिीकी, श्याम गौतम, टिन्कू सोनकर, जबर सिंह नाथ, सतीश चैहान, सुन्दर गुर्जर, सचिन सैनी, मुकेश कौरी, जौनी कटारिया, मंगल सिंह कोरी, सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।