सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी हिंदू महासभा

- सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN] । अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मेलाराम राठौर ने कहा कि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ऋषिकुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को महासभा की सदस्यता प्रदान कर संगठन को मजबूत बनाया जा सके। अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मेलाराम राठौर आज यहां कोर्ट रोड स्थित महासभा के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है और यह हिंदू राष्ट्र है। इसी कार्य को करने के लिए भारत में हिंदू महासभा का मजबूत संगठन खड़ा होना अति आवश्यक है। वार्ता के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश सिंह काम्बोज, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांश पंडित, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण चौधरी, पश्चिमी उ.प्र. की सहसंयोजक श्रीमती रजनी राणा, पश्चिमी उ.प्र. के संगठन मंत्री रूद्रशिवा पंडित, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा, लवी बजाज, आदेश सोनी, वीरप्रताप सिंह राणा, सुदेश शर्मा, रवि राणा, आयुष राणा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।