नई दिल्ली। जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूएई के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। वहीं, मुंबई के कुर्ला स्थित नाइक नगर में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई। BMC की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि नाइक नगर सोसायटी की D विंग बीती रात गिर गई। 12 लोगों को बचा लिया गया है और 1 को मृत घोषित कर दिया गया है। कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। वहीं, खनन पट्टा आवंटन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से ECI के समक्ष पेश होंगे। साथ ही गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को आज सिद्धू मुसेवाला की हत्या के मामले में अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Hindi Breaking News Today 28 June: जर्मनी से UAE दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- दोनों देशों की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी

- G7 समिट में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जर्मनी से UAE दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने जर्मनी से रवाना होने से पहले एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत-जर्मनी की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी।
-
11:21 AM, 28 Jun 2022
मुंबई के कुर्ला में बचाव अभियान जारी
मुंबई के कुर्ला में कल रात एक चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के फंसे होने के कारण बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, 12 लोगों को बचा लिया गया है और एक को मृत घोषित किया गया है।
Maharashtra | Rescue operation underway as several people are trapped after a four-storey building collapsed in Kurla, Mumbai last night
As per officials, 12 people have been rescued & one was declared dead. pic.twitter.com/Q1ylGmbrZF
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
11:08 AM, 28 Jun 2022
पीएम मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेंट किए गिफ्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को छत्तीसगढ़ से रामायण थीम वाली डोकरा कला भेंट की। इसके अलावा पीएम ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को छत्तीसगढ़ से नंदी-थीम वाली डोकरा कला भेंट की। साथ ही जापान के PM फुमियो किशिदा को उत्तर प्रदेश के निजामाबाद से ब्लैक पॉटरी पीस गिफ्ट किए।
PM Modi gifted Black Pottery pieces from Nizamabad, UP to Japan PM Fumio Kishida
The Pottery uses a special technique to bring out black colours- while the pottery is inside the oven, it is ensured that there is no scope for oxygen to enter the oven & heat level remains high pic.twitter.com/CWy1DrITWK
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
10:59 AM, 28 Jun 2022
UAE दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी
जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूएई के लिए रवाना हुए। संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर पीएम मोदी शोक व्यक्त करेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi departs for UAE after attending the G7 Summit in Germany
PM Modi will pay his condolences on the passing away of Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan, former UAE President & Abu Dhabi Ruler.
(Source: DD) pic.twitter.com/kn2HewB7Dy
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
10:54 AM, 28 Jun 2022
पालोनजी मिस्त्री के निधन पर स्मृति ईरानी ने जताया दुख
शापूरजी पालोनजी ग्रुप के अध्यक्ष पालोनजी मिस्त्री का 93 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि पालोनजी मिस्त्री, एक युग का अंत है। जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक उनकी प्रतिभा को देखना था। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं है।
Shapoorji Pallonji Chairman, Pallonji Mistry passes away at 93 in Mumbai
“Pallonji Mistry, the end of an era. One of life’s greatest joys was to have witnessed his genius, his gentleness at work. My condolences to the family & his loved ones,” tweets Union Minister Smriti Irani pic.twitter.com/yFGyK9PTQe
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
10:51 AM, 28 Jun 2022
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राष्ट्रपति चुनाव पर बयान दिया। उन्होंने कहा उनके पास एक बड़ा मौका था, जब एक आदिवासी समाज से आने वाली उम्मीदवार द्रौपदी जी सामने थी और उनका समर्थन करके जो इतिहास बनने जा रहा है कि पहली आदिवासी महिला देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही हैं, उसमें वो हिस्सेदार बन सकते थे लेकिन वे चूक गए।
-
10:32 AM, 28 Jun 2022
पीएम मोदी बोले- भारत-जर्मनी की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “मैं जर्मनी के चांसलर और वहां की सरकार और लोगों को पूरी यात्रा के दौरान उनके आदर-सत्कार के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत-जर्मनी की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी।
-
10:30 AM, 28 Jun 2022
जर्मनी से UAE दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी
G7 समिट में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जर्मनी से UAE दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने जर्मनी से रवाना होने से पहले एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि जर्मनी में विश्व के कई नेताओं के साथ बातचीत की और म्यूनिख में एक यादगार सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया। हम वैश्विक भलाई और समृद्धि को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम थे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves Germany after attending the G7 Summit
“Interacted with several world leaders & participated in a memorable community program in Munich. We were able to discuss many issues aimed at furthering global well-being & prosperity”, tweets PM pic.twitter.com/yorIW3xUN9
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
10:09 AM, 28 Jun 2022
न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने ली शपथ
न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहें।
दिल्ली: न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहें। pic.twitter.com/ippQTuipGI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
-
09:57 AM, 28 Jun 2022
यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस के सामने पेश हुए अभिनेता विजय बाबू
अभिनेता विजय बाबू अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए एर्नाकुलम टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में लगातार दूसरे दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए। हाल ही में केरल उच्च न्यायालय ने उन्हें मामले में अग्रिम जमानत दी थी।
Kerala | Actor-producer Vijay Babu appeared before the probe officials for second consecutive day in the Ernakulam Town South PS for interrogation in connection with sexual assault case registered against him
Recently Kerala High Court granted him anticipatory bail in the case pic.twitter.com/DFKV3qt1Nr
— ANI (@ANI) June 28, 2022
- 09:50 AM, 28 Jun 2022
ICMR ने जारी किए कोरोना टेस्ट के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,73,717 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 86,14,89,400 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
- भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,73,717 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 86,14,89,400 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/nDlXLE4F1p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
-
09:28 AM, 28 Jun 2022
मुंबई बिल्डिंग हादसे में एक की मौत
BMC की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि नाइक नगर सोसायटी की D विंग बीती रात गिर गई। 12 लोगों को बचा लिया गया है और 1 को मृत घोषित कर दिया गया है। कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
नाइक नगर सोसायटी की D विंग बीती रात गिर गई। 12 लोगों को बचा लिया गया है और 1 को मृत घोषित कर दिया गया है। कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। 2013 से इमारत को कई नोटिस दिए गए थे। पहले मरम्मत का और फिर इमारत को गिराने के लिए भी नोटिस दिया गया था: अश्विनी भिड़े, अतिरिक्त आयुक्त, BMC pic.twitter.com/vfJYGfLT4j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
-
09:27 AM, 28 Jun 2022
6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया लारेंस बिश्नोई
अमृतसर एसीपी पलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया: पलविंदर सिंह, अमृतसर एसीपी pic.twitter.com/qtjP6D8IpI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
-
09:19 AM, 28 Jun 2022
24 घंटे में COVID-19 के 11,793 केस मिले
भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 11,793 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 27 लोगों की मौतें हुई है। देश में सक्रिय मामले 96,700 हो गए हैं।
India reports 11,793 fresh COVID19 cases & 27 deaths today; Active caseload at 96,700 pic.twitter.com/mBVgmJr8be
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
09:11 AM, 28 Jun 2022
यूपी, बिहार, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में दस्तक दे चुके मानसून का इंतजार दिल्ली और आसपास के इलाकों में बड़ी बेसब्री से हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई है। आईएमडी ने आगामी दिनों को लेकर मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें यूपी, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान आदि जैसे राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
-
08:55 AM, 28 Jun 2022
लारेंस बिश्नोई को अमृतसर कोर्ट में किया गया पेश
पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया है।
Punjab | Gangster Lawrence Bishnoi brought to Amritsar court by Punjab police pic.twitter.com/NQtyXAVwOh
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
08:27 AM, 28 Jun 2022
अमेरिका के मिसौरी में हुआ एक बड़ा रेल हादसा
अमेरिका के मिसौरी राज्य में एक भयानक ट्रेन हादसा हुआ है। मिसौरी राज्य में सोमवार को एक डंप ट्रक ( dump truck) से टकराने के बाद एक एमट्रैक ट्रेन (Amtrak train) पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं।
-
08:24 AM, 28 Jun 2022
सैन एंटोनियो में ट्रक के अंदर 46 लाशें मिलने से हड़कंप
अमेरिका के साउथ टेक्सस में दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। सैन एंटोनियो एक ट्रक में 46 लोगों की लाश मिली हैं। सभी लोग प्रवासी बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में मौजूद 15 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
-
08:22 AM, 28 Jun 2022
असम के नगांव जिले में बाढ़ से हाहाकार
असम के नगांव जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
Flood situation continues to stay grim in Assams Nagaon district. “Relief material being provided. Everything is at the expense of the govt. No one has to pay anything. We received a complaint in this regard, will take action: Nagaon Deputy Commissioner Nisarg Hivare (27.06) pic.twitter.com/46MUN3lsKo
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
08:21 AM, 28 Jun 2022
अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा लारेंस बिश्नोई
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को आज सिद्धू मुसेवाला की हत्या के मामले में अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Punjab | Security visuals from outside an Amritsar court where Gangster Lawrence Bishnoi will be produced today pic.twitter.com/XQuvquBNpZ
— ANI (@ANI) June 28, 2022
-
08:18 AM, 28 Jun 2022
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज होंगे ECI के समक्ष पेश
खनन पट्टा आवंटन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से) ECI के समक्ष पेश होंगे।
-
08:16 AM, 28 Jun 2022
मिजोरम में गई कोरोना से एक शख्स की जान
मिजोरम में COVID-19 के 41 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।
कुल मामले: 2,28,945
सक्रिय मामले: 188
कुल डिस्चार्ज: 2,28,054
कुल मृत्यु: 703मिज़ोरम में #COVID19 के 41 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।
कुल मामले: 2,28,945
सक्रिय मामले: 188
कुल डिस्चार्ज: 2,28,054
कुल मृत्यु: 703 pic.twitter.com/t8Kf33qH36— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
-
08:15 AM, 28 Jun 2022
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा
मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 1 और व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बीएमसी के अनुसार अब तक कुल 12 लोगों को बचाया गया है।