हिजांम प्रान्तीय अध्यक्ष ने उठाये पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान

हिजांम प्रान्तीय अध्यक्ष ने उठाये पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान
  • हिजांम की बैठक को सम्बोधित करते ठाकुर सुरेन्द्रपाल सिंह एडवोकेट

देवबंद [24CN]: हिन्दू जागरण मंच कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खडे किए गये तथा कार्यशैली में सुधार नही होने पर धरना प्रर्दशन की चेतावनी दी गई।

हिजांम कार्यालय पर शनिवार को आयोजित बैठक में संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष व विधि आयाम के प्रदेश प्रभारी ठाकुर सुरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि देवबंद पुलिस प्रशासन निरकुंश होकर कार्य कर रहा है और गरीबो, पीडितों को न्याय प्रदान करने के बजाय उलटे उत्पीडन करने वालो को सहयोग कर रहा है जो निन्दनीय है। उन्होने कुछ मामलो का उल्लेख करते हुऐ बताया कि क्षेत्र में ग्राम बहादरपुर की दीपा, कोहला बस्ती नसीम, खानकाह चैकी क्षेत्र के नफीस, सराय मालियान का दीपक कश्यप, मौहल्ला लहसवाडा के अक्षय शर्मा सहित अनेक पीडित गुहार लगाकर थक चुके है लेकिन इन्हे पुलिस की मदद प्राप्त नही हो पाई।

उन्होने बताया कि ग्राम सांखन खूर्द का देवेन्द्र कुमार न्यायालय से स्थगन प्राप्त करके भी अपनी फसल की रक्षा नही कर पाया। पुलिस द्वारा लगातार उसकी फसल विरोधी पक्ष को कटवाकर न्यायालय के आदेश की भी अवमानना की गई। उन्होने कहा कि यदि पुलिस ने अपनी कार्यशैली में सुधान नही किया तो पुलिस के खिलाफ धरना प्रर्दशन करेगा। बैठक में साधुराम पवंार, सागर सैनी, बिजेन्द्र गुप्ता, नरपत सिंह, भानू राणा, निमित जैन, राजेश शर्मा, सुरेश चन्दा आदि मौजूद रहे।