हिजांम ने मुख्यमंत्री से अतिक्रमण व भ्रष्टाचार पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की  

हिजांम ने मुख्यमंत्री से अतिक्रमण व भ्रष्टाचार पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की  
  •  मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र उपजिलाधिकारी को देने जाते हिजंाम कार्यकर्ता  

देवबंद [24CN]: प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार के अस्तित्व में आते ही हिन्दू जागरण मंच ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई है।

हिन्दू जागरण मंच के ठा० सुरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार व धार्मिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ठा० सुरेन्द्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में देवबंद नगर के धार्मिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को तुरन्त हटवाये जाने की मांग की हैं। उन्होने मुख्यमंत्री पोर्टल या सहायता नम्बर 1076 पर की गई शिकायतों पर अधिकारियों के द्वारा संज्ञान न लेने और समाधान किए जाने की झूठी सूचना देने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की भी मांग की है।

विदित हो कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत को पुलिस तथा शिकायत सम्बंधी अधिकारी चुपचाप समाधान होना बताते है और फिर पोर्टल से पीडित को बताया जाता है कि आपकी शिकायत का समाधान हो गया है। जिस कारण पीडित को न्याय नही मिलता और कागजों मे शिकायत का समाधान दिखा दिया जाता है। पुलिस प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है और उसी के चलते पात्र व्यक्ति को न्याय नही मिल पा रहा है। इस दौरान ठा० सुरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट, दीपक सोम, अपूर्वा शर्मा, राघव धीमान, भानुप्रताप सिंह, बिजेन्द्र कुमार गुप्ता, सागर सैनी, विपिन कांत कपिल एडवोकेट, मनेाज सिंघल एडवोकेट आदि मौजूद रहे। सहित दर्जनों प्रमुख व्यक्ति है ।