shobhit University Gangoh
 

नोएडा में हाईवोल्टेज ड्रामाः गाड़ी रोकने पर भड़के ACP, तो दरोगा ने भी लगाई जमकर लताड़

नोएडाः लॉकडाउन के बीच नोएडा की सड़कों पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। जहां एक दारोगा ने कॉलेज में एंट्री को लेकर एसीपी व इंस्पेक्टर को जमकर लताड़ लगाई। दरअसल गलगोटिया में एक कोरोना संदिग्ध की आत्महत्या की खबर मिलते ही एसीपी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन वहां कॉलेज के गेट पर तैनात दरोगा ने जब उनकी गाड़ी रोकी तो दोनों में जमकर बहस हो गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

बता दें कि गाड़ी रोकने पर जब एसीपी भड़के तो दरोगा ने भी एसीपी को जमकर हड़काया।हालांकि काफी देर बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया, लेकिन सरेआम दो पुलिसकर्मियों के बीच बहस की तस्वीरें कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। लॉकडाउन का समय चल रहा है, जिनके कंधों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, वह खुद सड़कों पर स्थिती को कंट्रोल करने की बचाए एक दूसरे से ही उलझ रहे हैं।

Jamia Tibbia