• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 28 यात्री घायल, बिहार से जा रही थी दिल्‍ली

  • December 7, 2021
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस पलटी, 28 यात्री घायल, बिहार से जा रही थी दिल्‍ली
  • आगरा में डौकी क्षेत्र में सीताराम की मढैया के पास हुआ हादसा चालक की लापरवाही से हादसा होने की आशंका। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे बस ड्राइवर को आ गई झपकी। यात्रियों का आरोप चालक पी रहा था बीड़ी इसलिए अनियंत्रित हुई बस।

आगरा । बिहार से दिल्ली जा रही एसी बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डौकी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार 28 यात्री चोटिल हो गए। पुलिस ने इन्हें हास्पिटल भिजवा दिया है। सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

बिहार के छपरा से 90 यात्रियों को लेकर एसी बस दिल्ली जा रही थी। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को झपकी आ गई। डौकी क्षेत्र में सीताराम की मढ़ैया के पास चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद अचानक बस बायीं ओर पलट गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा से स्टाफ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद हादसे में घायल हुए बस में सवार 28 यात्रियों को हास्पिटल भेज दिया। एसओ डौकी का कहना है कि हादसे में यात्रियों को चोट लगी हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बस का चालक और परिचालक मौके पर नहीं मिला है। इसलिए हादसे की सही जानकारी नहीं हो पा रही है। आशंका है कि चालक को झपकी आ गई होगी। इसके बाद उसने अचानक स्टेयरिंग बायीं ओर मोड़ दी और हादसा हो गया। क्योंकि बस न तो डिवाइडर से टकराई और न ही एक्सप्रेस के साइड में लगी लाेहे की रेलिंग से। इसके बाद भी बस पलट गई। बस में सवार सभी यात्री दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गए हैं। घायल यात्रियों के स्वजन को सूचना दी जा रही है। अधिकतर यात्री बिहार के ही रहने वाले हैं।

यात्री बोले चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

बस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। चालक के एक हाथ में बीड़ी थी। वह एक हाथ से ही स्टेयरिंग संभाले हुआ था। एक हाथ से स्टेयरिंग नहीं संभाल पाया और हादसा हो गया।

 


Post navigation

Prev
Next
ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता

ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता

  • February 23, 2026
भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श

भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श

  • February 23, 2026
महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन

महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन

  • February 23, 2026
28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त

28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त

  • February 23, 2026
अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण

अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण

  • February 23, 2026
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन

  • February 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप February 23, 2026
  • ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता February 23, 2026
  • भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श February 23, 2026
  • महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन February 23, 2026
  • 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त February 23, 2026
  • अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण February 23, 2026
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन February 23, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक February 23, 2026
  • उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR February 23, 2026
  • सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की February 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez