पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

नई दिल्ली:  28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया में बिगड़े हालात और उसके भारत पर पड़ने वाले संभावित असर के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक बुलाई। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक जारी है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जबकि केंद्र सरकार ईरान युद्ध को लेकर कई बैठकें कर चुकी है। साथ ही लोगों को यह भरोसा भी दिलाया जा रहा है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। विदेश मंत्रालय हालात पर नजर बनाए हुए है साथ ही पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीय नागरिकों को भी हरसंभव मदद देने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की थी। इस बैठक में पश्चिम एशिया के हालात और उसके संभावित प्रभावों के मद्देनजर राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई थी।

 

 

 


Leave a Reply