• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Hemant Soren LIVE: हेमंत सोरेन सभी विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना, झारखंड में सियासी संकट गहराया

  • August 27, 2022
Hemant Soren LIVE: हेमंत सोरेन सभी विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना, झारखंड में सियासी संकट गहराया
  • Hemant Soren News झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद कहीं विधायकों की तोड़फोड़ शुरू नहीं हो जाए इस डर से झामुमो और कांग्रेस के विधायक सुरक्षित ठिकाने के लिए निकल गए हैं। सीएम खुद इनको लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हो गए हैं।

रांची। Jharkhand Political Crisis झारखंड में पल-पल सियासी परिदृश्य बदल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सभी विधायकों को तीन बसों में भर कर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। इनमें कांग्रेस और झामुमो के विधायक शामिल हैं। एक बस में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बैठे हुए हैं। जिन तीन बसों से इनको ले जाया गया है, उनमें दो बसों का रंग पीला और तीसरी बस का रंग ब्लू है। सुबह से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि हेमंत सोरेन अपने विधायकों को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। इस बीच कुछ तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। एक तस्वीर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों के साथ सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे विधायक बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कांग्रेस व झामुमो के विधायक बस में बैठे नजर आ रहे हैं।

jagran

 

 

साढ़े तीन बजे लतरातू डैम पहुंचे विधायक व सीएम

खबर आ रही है कि हेमंत सोरेन अपने विधायकों के साथ अपराह्र साढ़े तीन बजे तक डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस लतरातू डैम पहुंच चुके हैं। तीन बड़ी बसों और दर्जनों छोटी गाड़ियों से सभी नेता यहां पहुंचे हैं। यहां से कहां जाने का कार्यक्रम है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। खूंटी जिले के लतरातू डैम पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। इस बीच दैनिक जागरण के संवाददाता ने जब विधायक उमाशंकर अकेला को फोन कर पूछा कि आप लोग कहां जा रहे हैं? लगातार आ रहे फोन काल से गुस्से में कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा- बाघा बॉर्डर जा रहा हूं।

शाम में एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रभारी को रिसीव करने पहुंचेंगे

उधर, दैनिक जागरण संवाददाता ने जब कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से बात की तो उन्होंने कहा- डंके की चोट पर कह रहा हूं कि सभी विधायक शाम में रांची में ही रहेंगे। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि शाम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रांची आ रहे हैं। उन्हें रिसीव करने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मालूम हो कि राजेश ठाकुर भी विधायकों के साथ बस में सवार हैं।

निशिकांत ने किया था दावा- हेमंत के पास सिर्फ 36 विधायक 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस गतिविधियों से यह साफ होता जा रहा कि झारखंड में विधायकों की तोड़फोड़ भी होने की आशंका बनी हुई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक रोज पहले दावा किया था कि हेमंत सोरेन के पास सिर्फ 36 विधायक ही हैं। कयामत तक वह शेष विधायकों का प्रबंध नहीं कर पाएंगे। यह दावा उन्होंने झामुमो के इस दावे पर किया था कि उसके पास 50 विधायकों का समर्थन पत्र है। अब निशिकांत दुबे ने टवीट कर कहा है कि उनका दावा सच साबित होता दिख रहा है।

jagran

दीपिका पांडेय की गाड़ी में अटैची और पानी के बोतल

दरअसल, हुआ यह कि मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करते समय कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय की गाड़ी की डिक्की खुल गई। इसमें अटैची और पानी के ढेर सारे बोलत देखे गए। मीडिया वालों ने विधायक से इसके बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी। इसपर विधायक दीपिका पांडेय नाराज भी हो गई। इसके बाद यह सूचना आने लगी कि कांग्रेस और झामुमो के विधायकों को पूरी तैयारी के साथ मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है। चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद इन विधायकों को जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ ले जाया जा सकता है। लेकिन अब सूचना है कि फैसला आने से पहले ही हेमंत सोरेन विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हो गए हैं।

कल निशिकांत ने किया था दावा, आलमगीर कर रहे खंडन

मालूम हो कि शुक्रवार को भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे ने टवीट कर कहा था कि झामुमो और कांग्रेस के विधायक छत्तीसगढ़ पहुंचाए जा रहे हैं। लेकिन देर शाम तक ऐसी कोई कवायद हेमंत सोरेन की ओर से नहीं देखी गई। रात को मुख्यमंत्री आवास पर सभी विधायक भोजन के लिए पहुंचे। उनकी बैठक भी होती रही। आज शनिवार सुबह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी दावा किया कि कोई विधायक कहीं नहीं जा रहा है। सभी विधायकों को रांची में रहने के लिए कहा गया है। बाहर ले जाने संबंधित अफवाह के कारण सभी दोनों पार्टी के नेता परेशान हैं।

jagran

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में खड़ी हैं दो बसें

इसी बीच यह खबर आई कि मुख्यमंत्री आवास में तीन बसें मंगाई गई हैं। इन्हीं बसों से इन विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ जाने की तैयारी की गई है। हालांकि इस बारे में मुख्यमंत्री आवास का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति कुछ नहीं बोल रहा था। विधायकों ने भी खामोशी की चादर ओढ़ ली थी। मुख्यमंत्री आवास में एक साथ तीन बसें देखकर यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि अब कुछ खेला होने वाला है। जब इन विधायकों को बसे से ले जाया गया तो आशंका सही साबित हुई।

कांग्रेस ने रात में बुलाई नेताओं की बैठक

उधर, आज शनिवार रात कांग्रेस ने बैठक बुलाई गई है। इसमें झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस प्रभारी शाम 7.50 बजे दिल्ली से रांची पहुंच रहे हैं। कांग्रेस अपने विधायकों को सहेजने की कवायद में लगी है। तीन विधायकों की कहानी सामने आने के बाद कांग्रेस ज्यादा अलर्ट मोड में है।

 


Post navigation

Prev
Next
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन

  • March 12, 2026
‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी

‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी

  • March 12, 2026
LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

  • March 12, 2026
LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे

LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे

  • March 12, 2026
LPG Cylinder Shortage पर सरकार का बड़ा बयान, घबराहट में न करें बुकिंग, देश के पास पर्याप्त भंडार, उत्पादन 25% बढ़ाया गया

LPG Cylinder Shortage पर सरकार का बड़ा बयान, घबराहट में न करें बुकिंग, देश के पास पर्याप्त भंडार, उत्पादन 25% बढ़ाया गया

  • March 12, 2026
कांशीराम जयंती पर मायावती दिखाएंगी बसपा की सियासी ताकत, 9 राज्यों में शक्ति प्रदर्शन

कांशीराम जयंती पर मायावती दिखाएंगी बसपा की सियासी ताकत, 9 राज्यों में शक्ति प्रदर्शन

  • March 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं’, ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी March 12, 2026
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन March 12, 2026
  • ‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी March 12, 2026
  • LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’ March 12, 2026
  • LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे March 12, 2026
  • LPG Cylinder Shortage पर सरकार का बड़ा बयान, घबराहट में न करें बुकिंग, देश के पास पर्याप्त भंडार, उत्पादन 25% बढ़ाया गया March 12, 2026
  • LPG Cylinder को लेकर सियासत तेज, PM ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखो, जमाखोरी करने वाले जाएंगे जेल March 12, 2026
  • लोकसभा में वापस लौटे स्पीकर ओम बिरला, बोले- ‘किसी को नियम से परे जाकर बोलने का विशेषाधिकार नहीं’ March 12, 2026
  • कांशीराम जयंती पर मायावती दिखाएंगी बसपा की सियासी ताकत, 9 राज्यों में शक्ति प्रदर्शन March 12, 2026
  • कांग्रेस का सरकार पर हमला, राहुल बोले- पीएम नरेंद्र मोदी खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे March 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez