shobhit University Gangoh
 

शार्ट सर्किट ट्रक में लगी, शीशा तोड़कर हेल्पर को बाहर निकाला

शार्ट सर्किट ट्रक में लगी, शीशा तोड़कर हेल्पर को बाहर निकाला
  •  नगर के सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़े सीमेंट से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में सो रहे हेल्पर के शोर मचाने पर लोगों ने उसे शीशा तोड़कर बाहर निकाला।

देवबंद [24CN] :  सोमवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर के समीप खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। इस दौरान ट्रक में सो रहे देवबंद निवासी हेल्पर सद्दाम ने शोर मचा दिया। जिसके चलते लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर सद्दाम को बामुश्किल बाहर निकाला। इस बीच सद्दाम के सिर के बाल भी जल गए। सद्दाम ने बताया कि तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। मुजफ्फरनगर से सीमेंट लेकर सहारनपुर जा रहे थे। ड्राइवर आरिफ किसी काम से ट्रक सड़क किनारे लगा कर गया था। रातभर जागे होने की वजह से उसकी आंख लग गई।

Jamia Tibbia