• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Heavy rain in Assam: असम में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत| In Video

  • May 15, 2022
Heavy rain in Assam: असम में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत| In Video
  • असम में भारी बारिश के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं। दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण कई ट्रेन रद कर दी गई हैं। दीमा हसाओ में लगातार बारिश के कारण जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

गुवाहाटी। असम में लगातार हो रही बारिश के कारण दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। असानी चक्रवात के आने के बाद से असम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश और जलभराव से हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में भूस्खलन से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।

दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई रिहायशी तथा वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में मूसलाधार बारिश से सड़क का एक हिस्सा बह गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक छह जिलों- कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नगांव और कामरूप (मेट्रो) के 94 गांवों के कुल 24,681 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं

ट्रेन सेवाएं प्रभावित

पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण जिले में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं, जिससे माईबांग और माहूर के बीच रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।  भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव को देखते हुए कई ट्रेन रद्द अथवा आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं।

असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 15 तारीख तक असम के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मई तक असम, मेघालय और अरुणाचल में भारी बारिश की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में दक्षिण पश्चिम हवाओं का एक बड़ा असर निचले क्षोभमंडल पर देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि तेलंगाना, अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 


Post navigation

Prev
Next
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

  • March 9, 2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान

  • March 9, 2026
ईरान पर सरकार के बयान से नाखुश सपा, अफजाल अंसारी बोले- पीएम इस्तीफा दें और विदेश मंत्री को…

ईरान पर सरकार के बयान से नाखुश सपा, अफजाल अंसारी बोले- पीएम इस्तीफा दें और विदेश मंत्री को…

  • March 9, 2026
अखिलेश यादव ने सरकार को बताए वो 7 मुद्दे जिन पर विपक्ष चाहता है चर्चा, एक्स पर किया ये पोस्ट

अखिलेश यादव ने सरकार को बताए वो 7 मुद्दे जिन पर विपक्ष चाहता है चर्चा, एक्स पर किया ये पोस्ट

  • March 9, 2026
उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ा एक्शन! पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू

उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ा एक्शन! पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू

  • March 9, 2026
‘हिंद महासागर में थे ईरान के 3 जहाज, हमने एक को दी शरण’, राज्यसभा में बोले एस जयशंकर

‘हिंद महासागर में थे ईरान के 3 जहाज, हमने एक को दी शरण’, राज्यसभा में बोले एस जयशंकर

  • March 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय March 9, 2026
  • कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन, आपसी सौहार्द्र को किया मजबूत March 9, 2026
  • उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण March 9, 2026
  • 850 बडे़ बकायादारों को भेजे कुर्की नोटिस March 9, 2026
  • ज्ञान गंगा शिक्षा समिति ने महिला दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन March 9, 2026
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान March 9, 2026
  • ‘आधी रात को ये सब पिटिशन ड्राफ्ट करते हो क्या? वकील नहीं होते तो जुर्माना लगाता’, शराब से जुड़ी PIL पर भड़के CJI March 9, 2026
  • ईरान पर सरकार के बयान से नाखुश सपा, अफजाल अंसारी बोले- पीएम इस्तीफा दें और विदेश मंत्री को… March 9, 2026
  • अखिलेश यादव ने सरकार को बताए वो 7 मुद्दे जिन पर विपक्ष चाहता है चर्चा, एक्स पर किया ये पोस्ट March 9, 2026
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, किरेन रिजिजू ने संभाला मोर्चा, बोले- मिलेगा करारा जवाब March 9, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez