घेरा डालो कार्यक्रम में सुनी महिलाओं की समस्याएं

- सहारनपुर में सपा महिला सभा के घेरा डोला कार्यक्रम का दृश्य।
सहारनपुर [24CN] । सपा महिला सभा प्रदेश व्यापी घेरा डालो अभियान के अंतर्गत महिलाओं की समस्याएं सुनकर पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की विफलताओं से अवगत कराने के निर्देश दिए गए ताकि महिला विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेका जा सके। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पूर्व राज्यपाल सरोजनी नायडू की जयंती पर आयोजित घेरा डालो कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेत्री व देवबंद विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मीना राणा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासनकाल में महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीडन हो रहा है। भाजपा सरकारों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में भ्रष्टाचार के चलते योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह घर-घर जाकर भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करें ताकि आगामी विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त करायी जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि सपा के शासनकाल में ही महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाने का काम किया गया था परन्तु भाजपा की सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में आने पर पुन: महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं लागू करने का काम किया जायेगा। उन्होंने पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे का भी आहवान किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि चौ.प्रवीन बांदूखेडी, मीडिया प्रभारी राव वजाहत, कुलदीप यादव, विशाल यादव, हनीफ तेली, जमाल साबरी, हसीन कुरैशी, राजकुमार विश्वकर्मा, वेदपाल पटनी, शकीला, शायदा, रूबीना, अजरा, राजबाला, तारा, मेहराज, फिरदौस, शहजादी, शैला, शाहगुल, हुस्न, पब्लिक, जाहरा, हेमलता, अनिता, सावित्री, शाहजहां गंगोह विधानसभा अध्यक्ष आदि भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।