shobhit University Gangoh
 

स्वास्थ्य विभाग व यूनिसेफ ने कोटेदारों का किया अभिमुखीकरण

स्वास्थ्य विभाग व यूनिसेफ ने कोटेदारों का किया अभिमुखीकरण
  • सहारनपुर में तहसील सदर सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में  कोटेदारों का अभिमुखीकरण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम में यूनिसेफ के जिला समन्वयक अमित शर्मा ने कोटेदारों को 12 जानलेवा बीमारियों तथा उनसे बचाव हेतु लगाए जाने वाले टीकों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनपद में 16 फरवरी से 27 फरवरी तक मिजिल्स-रूबेला बीमारी से बचाव हेतु स्कूल आधारित टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सरकारी, निजी स्कूलों एवं मदरसों में संचालित किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को एमआर टीके की एक अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।

एसआई नरेन्द्र पाल ने सभी राशन डीलरों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में इस अभियान के दौरान सक्रिय सहयोग करें तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एआरओ इश्क लाल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कदम सिंह तथा यूनिसेफ से जिला समन्वयक अमित शर्मा, ब्लॉक समन्वयक पुष्पा, दीपा, इंद्रसेन, मांगेराम, राजेंद्र, राकेश, लतीफ, अकरम, गुफरान, हमीदा सहित अन्य राशन डीलर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता एसआई नरेन्द्र पाल ने की।

Jamia Tibbia