पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में डॉ. लाल पाथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 300 लोगों ने कराई जांच

पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में डॉ. लाल पाथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 300 लोगों ने कराई जांच
  • सहारनपुर में शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक।

सहारनपुर। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. लाल पाथलैब्स द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 6 से 12 मार्चतक चलाए गए विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। गुरुवार को पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में आईआईए की सदस्य इकाइयों मैसर्स पार्था आयुर्वेद प्रा. लि., ए-30 तथा मैसर्स नियो कास्टा इंटरनेशनल, ए-29 के परिसर में आयोजित शिविर में औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों, उद्यमियों और उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में ब्लड शुगर, सामान्य रक्त परीक्षण, थायरॉइड, यूरिन जांच तथा ब्लड प्रेशर सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर आईआईए चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र/खाद्य विभाग कन्वीनर अनुज कुमार जैन, यूपीसीडा/आयुष विभाग कन्वीनर शिवम गोयल तथा डॉ. लाल पाथलैब्स की टीम का आभार व्यक्त किया। शिविर में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. धवन, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, जिला उद्योग बंधु कन्वीनर सुनील सैनी, रजत मित्तल, डी.के. बंसल सहित अनेक उद्यमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर में करीब 300 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।


Leave a Reply