नहीं रहे हज़रत मौलाना ज़हूर

नहीं रहे हज़रत मौलाना ज़हूर

सहारनपुर: जमीयत उलेमा हिंद के सहारनपुर ज़िला अध्यक्ष हज़रत मौलाना ज़हूर साहब का बिमारी के चलते इंतकाल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उनके पैतृक गांव सढौली कदीम क्षेत्र के गांव आलमपुर अमादपुर में उन्हें सपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा, मौलाना ज़हूर मदनी परिवार के खास थे वह ज़िंदगी भर मदनी परिवार से जुड़े रहे। मौलाना ज़हूर हसन सहाब ने समाज में फैली बुराईयों के खिलाफ अनेक अभियान चला कर समाज को जागरूक करने का काम किया। मौलाना ज़हूर हसन सहाब के इंतकाल की खबर से सहारनपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में उनके चाहने वालों में मायुसी छा गई।

Jamia Tibbia