चौ. चरणसिंह की जयंती पर किया हवन-यज्ञ

चौ. चरणसिंह की जयंती पर किया हवन-यज्ञ
  • सहारनपुर में चौ. चरणसिंह की जयंती पर हवन करते जाट समाज के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह के जन्मदिवस पर हवन-यज्ञ का आयोजन कर केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग की।

एसबीडी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात हवन-यज्ञ आयोजित किया गया जिसमें मुख्य यजमान चौ. अर्जुन सिंह समेत पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी तथा चौ. चरणसिंह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।चौ. चरणसिंह का मानना था कि देश के विकास का रास्ता खेत व खलियान से होकर गुजरता है।

कार्यक्रम में सचिन चौधरी, डा. उदयसिंह काम्बोज, चौ. अर्जुन सिंह, सतपाल सिंह चौहान, अमरीश मलिक, अर्जुन वर्मा, आदित्य चौहान, धनवीर सिंह, विनोद चौधरी, पवन राणा, पदम सिंह, बी. पी. एस. तोमर, सहदेव सिंह, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।