हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश का 2021 में हो सकता है परिसीमन

हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश का 2021 में हो सकता है परिसीमन

नई दिल्ली: 2021 में दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा का पुन: परिसीमन हो सकता है। केंद्र सरकार इस विषय में विचार कर सकती है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सभी राज्यों की सरकारों को इस विषय पर विश्वास में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का विशाल भूभाग व अधिक जनसँख्या शासन व प्रशासन के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस समस्या से निजात पाने के लिए उत्तर प्रदेश को तीन भागो में विभाजित कर तीन प्रदेश बनाए जा सकते है। पश्चमी उत्तर प्रदेश का कुछ भूभाग दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड को दिया जा सकता है। इसी प्रकार हरियाणा का कुछ भाग दिल्ली में मिलाया जा सकता है।

हालांकि कौन सा भाग किस प्रदेश के साथ जायेगा यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना निश्चित है कि इन प्रदेशो के परिसीमन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे