कुराश प्रतियोगिता में पहले दिन रहा हरियाणा के खिलाडिय़ों का दबदबा

कुराश प्रतियोगिता में पहले दिन रहा हरियाणा के खिलाडिय़ों का दबदबा
  • सहारनपुर में कुराश प्रतियोगिता में जोरआजमाइश करते खिलाड़ी।

सहारनपुर। राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता में पहले दिन हरियाणा व दिल्ली के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। स्थानीय डा. बी. आर. अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व राष्ट्रीय कुराश संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कपूर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने खिलाडिय़ों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित बालिका वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में सिमरन हरियाणा ने प्रथम, खुशबू उत्तर प्रदेश ने द्वितीय, स्मृति दिल्ली व रवीना राजस्थान ने तृतीय स्थान हासिल किया। 57 किग्रा भार वर्ग में अनीता हरियाणा ने पहला, साक्षी हरियाणा ने दूसरा, अक्षिता पंजाब व भूमिका राजस्थान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किग्रा भार वर्ग में ऋतिका हरियाणा ने प्रथम, सीनू हरियाणा ने द्वितीय, गिन्नी पंजाब व आकृति चंडीगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि 70 किग्रा भार वर्ग में प्रेरणा टॉक्स दिल्ली ने पहला, शीतल हरियाणा ने दूसरा, रूचि पंजाब व घोसिया मध्य प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किग्रा से अधिक भार वर्ग में ज्योति टॉक्स दिल्ली ने प्रथम, कंवरप्रीत हरियाणा ने द्वितीय, तान्या बिहार व अन्नू हरियाणा ने तृतीय स्थान हासिल किया।उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में 26 राज्यों के लगभग 450 खिलाडिय़ों व 30 निर्णायकों ने भाग लिया।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कपूर ने बताया कि इस दौरान आयोजित राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा में विभिन्न प्रदेशों के 52 परीक्षाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय तकनीकी सचिव राहुल व्यास, कोषाध्यक्ष शिवाजी सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मोहित, किरण, तरूण, दिव्यांश, अरूण, देवेंद्र, राजीव कश्यप, सोमवीर, राकेश, नीना, लाल धर्मेंद्र, रविकांत धीमान, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।