हरियाणा ने ओवरऑल चैम्पिन ट्राफी पर किया कब्जा
- सहारनपुर में कुराश प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैम्पियनशिप में हरियाणा ने ओवरऑल चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। जबकि दिल्ली प्रथम उपविजेता व पंजाब द्वितीय उपविजेता बनने में कामयाब रहा।
डा. बी. आर. अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैम्पियनशिप के 40 किग्रा भार वर्ग में तरनजीत पंजाब ने प्रथम, परमानंद हरियाणा ने द्वितीय, पूरब मध्य प्रदेश व अजीत उत्तर प्रदेश ने तृतीय स्थान तथा 47 किग्रा भार वर्ग में करण हरियाणा ने पहला, अनित झारखंड ने दूसरा, प्रियांशु दिल्ली व भागचंद छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 किग्रा भार वर्ग में मौहम्मद शमशेर दिल्ली ने प्रथम, बोबी मध्य प्रदेश ने द्वितीय, नीरज पंजाब व निशांत उत्तर प्रदेश ने तृतीय स्थान तथा 55 किग्रा भार वर्ग लक्की हरियाणा ने पहला, लक्ष्य दिल्ली ने दूसरा, एहसान जम्मू कश्मीर व हेमंत पंजाब ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के 60 किग्रा भार वर्ग में यशवीर हरियाणा ने प्रथम, शिवम पंजाब ने द्वितीय, मुकेश राजस्थान व सचिन दिल्ली ने तृतीय तथा 66 किग्रा भार वर्ग में विपिन हरियाणा ने पहला, साहिल दिल्ली ने दूसरा, दिलकश छत्तीसगढ़ व श्याम किशोर राजस्थान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 73 किग्रा भार वर्ग में दीपांशु दिल्ली ने प्रथम, विक्रम हरियाणा ने द्वितीय, आशीष छत्तीसगढ़ व नितिन उत्तर प्रदेश ने तृतीय स्थान तथा 81 किग्रा भार वर्ग में सुशांत दिल्ली ने पहला, करण पंजाब ने दूसरा, सम्भव झारखंड व आर्यन हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 90 किग्रा भार वर्ग में विशाल हरियाणा ने प्रथम, रिंकेश राजस्थान ने द्वितीय, रौनक दिल्ली व पुनीत झारखंड ने तृतीय तथा 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग में जितेश दिल्ली ने पहला, आदित्य हरियाणा ने दूसरा, वंश राजस्थान व अजीमुल्ला गुजरात ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में राष्ट्रीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर व सचिव विक्रांत कुमार ने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय तकनीकी सचिव राहुल व्यास, कोषाध्यक्ष शिवाजी सोलंकी, उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, मोहित किरण, तरूण, दिव्यांश, अगमदीप वर्मा, अरूण, देवेंद्र, राजीव कश्यप, रविकांत धीमान, सोमवीर, राकेश, नीना, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अजीत पाल, राकेश सिंह, संजीव, अंतरिक्ष, दीपक, कनिष्क, विनीता, विधि आदि मौजूद रहे।
