हरपाल वर्मा बने समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष

- सहारनपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष संजय गर्ग।
सहारनपुर [24CN] । समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने हरपाल सिंह वर्मा को जिलाध्यक्ष व अनुराग मलिक को महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। स्थानीय चकरोता रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक संजय गर्ग ने बताया कि समाजवादी व्यापार सभा में हरपाल वर्मा को जिलाध्यक्ष अनुज गुप्ता को जिला महामंत्री, अनुराग मलिक को महानगर अध्यक्षय व नवीन सिंघल को महानगर महामंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ही व्यापारियों की हितैषी रही है। जितनी सहूलियत व्यापारियों को सपा सरकार में मिली है उन्हें आज भी व्यापारी वर्ग याद करता है। चाहे चुंगी हटाने का काम हो, 3/7 स्थगित करने या वैट को व्यापारियों की सहमति के बिना लागू नहीं किए जाने का निर्णय हो अथवा इंस्पैक्टर राज का खात्मा किया गया हो, यह सब सपा सरकारों में ही हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग सरकार के व्यापारी विरोधी निर्णयों की वजह से त्रस्त है। नोटबंदी या जीएसटी की विसंगतियां हों, इन सबसे आज भी व्यापारी उबर नहीं पाया है। इसने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। छोटे व मंझौले व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि लॉकडाउन के दौरान विद्युत बिलों में जोड़े गए फिक्स चार्ज को हटाया जाए तथा व्यापारियों की लिमिट व बैंक लोन पर लगाए गए ब्याज को माफ किया जाए। बैठक को महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, महानगर महासचिव गुलशन कपूर, सपा व्यापार सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरपाल वर्मा, महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक, जिला महासचिव अनुज गुप्ता, महानगर महासचिव नवीन सिंघल, प्रदेश सचिव इंजी. विजेश शर्मा, मुस्तकीम राणा, शेखर राणा, रतन यादव, शाहनवाज चांद, शहजाद, परीक्षित वर्मा, कासिफ अलवी, टिंकू अरोड़ा, रविकांत लूथरा, उमर अली, रामशरण, देवेंद्र पंवार, नरेश पांचाल, विनय त्यागी, स. सुरेंद्र सिंह, अनिल वर्मा, रमेश बजाज, जितेंद्र नरूला, विनोद वर्मा, फैजान खान, बिजेंद्र गुप्ता, अनिल वर्मा, स. रणजीत सिंह, अफजाल मलिक, अनुज यादव, मा. अब्दुल हमीद आदि मौजूद रहे।