धूमधाम से मनाया हरियाली तीजोत्सव

धूमधाम से मनाया हरियाली तीजोत्सव
  • सहारनपुर के देवबंद में तीज महोत्सव में मौजूद महिलाएं।

देवबंद। विभिन्न संगठनों द्वारा हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया साथ ही झूला झूलते हुए तीज के गीत गाए।

सोमवार को त्रिवेणी शुगर मिल स्कूल प्रांगण में त्रिवेणी लेडीज क्लब द्वारा तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मिसेज तीज प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम और राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्लब अध्यक्ष गुंजन मिश्रा ने हरियाली तीज महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। मुकेश त्यागी, ऊमा रेड्डी, झुमकी गोप, ममता, आरती शुकला, मोना वर्मा, निर्मला कुंवर, मीरा शर्मा, अल्का कोहली आदि मौजूद रहीं। उधर, भारत विकास परिषद मेंन शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। तीज क्वीन आयुषी गोयल व तीज महारानी निहारिका जैन चुनी गई।

मेहंदी, हेयर स्टाइल और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते। साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में गाजियाबाद से आई कवयित्री डा. श्वेता त्यागी ने सुंदर काव्य प्रस्तुत किए। महिलाएं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। दीपिका वर्मा, पिंकी गर्ग, चंदनबाला जैन, अदिति वर्मा, धीरज सोनी, रश्मि चैधरी, पूजा वर्मा, मोनिका सिंघल, नेहा तायल, आरती सिंघल, साहिबा कपूर, दिव्या तायल, टीना कंसल, मेघा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।