परम्परागत तरीके से मनाया गया हरियाली तीज का पर्व
- सहारनपुर में हरियाली तीज का पर्व मनाती महिलाएं।
सहारनपुर। भारतीय संस्कृति में मनाया जाने वाला हरियाणा तीज का पर्व जनपद में बड़ी उमंग व उल्लास के साम बनाया गया। हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाओं द्वारा मां पार्वती व शिव की आराधना की गई। तत्पश्चात हरियाली तीज के गीतों पर झूला झुला गया।
गौरतलब है कि सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को भारतीय संस्कृति में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर मां पार्वती व भगवान शिव की आराधना करती हैं। इसी कड़ी में महिलाओं द्वारा सावन के गीत गाकर झूला झूलने की परम्परा भी प्राचीन काल से चली जा रही है। आज हरियाली तीज के पर्व पर सुहागिन महिलाओं द्वारा प्रात: अपने घरों में विधिविधान के साथ माता पार्वती व भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अपने व अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से सावन के गीतों को गाकर झूला झुला गया। जनपद के अनेक स्थानों पर हरियाली तीज के उपलक्ष में मेहंदी व अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।