• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब चंडीगढ़ आएंगे हरीश रावत, बोले- पार्टी नेतृत्‍व का फैसला अंतिम होगा

  • August 28, 2021
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब चंडीगढ़ आएंगे हरीश रावत, बोले- पार्टी नेतृत्‍व का फैसला अंतिम होगा
  • Punjab Congress कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर पार्टी का राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व फैसला अंतिम होगा। वह एक-दो दिन में चंडीगढ़ जाएंगे। हरीश रावत आज कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मिले।

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि पार्टी आलाकमान का फैसला आखिरी होगा। वह (हरीश रावत) अब एक-दो दिन में चंडीगढ़ आएंगे। वह मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित सभी खेमे के नेताओं से मिलेंगे।

बता दें कि पंजाब मेें सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चार मंत्रियों और करीब दो दर्जन विधायकों बगावत के बीच पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मिले। इससे पहले रावत ने शुक्रवार को पार्टी की कार्यवाहक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पंजाब कांग्रेस की हालत के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी थी।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि पूरे प्रकरण में कांग्रेस नेतृत्‍व का फैसला अंतिम होगा। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर अपने कार्य करने काे लेकर रावत ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के निर्देश का पूरी तरह पालन करेंगे। रावत ने कहा, मैं एक-दो दिन मेें चंडीगढ़ जाऊंगा और पूरे मामले मेें पार्टी के नेताओं से मिलूंगा। मैं मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिं‍ह सिद्धू से बात करुंगा। उम्‍मीद है कि सारे मसले का समाधान हो जाएगा।

इसके साथ ही हरीश रावत ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का विरोध करने वाले मंत्रियों और विधायकों के बारे में पत्रकारों से कहा कि इस मामले में बगावत जैसी कोई बात नहीं हैं। ये सभी (विरोध करने वाले नेता) बेहद नम्र और शालीन हैं। उनको बागी कहना गलत है।

jagran

उत्‍तराखंड में भी 2022 में विधानसभा चुनाव‍ होने के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बने रहने के बारे में पूछे जाने पर हरीश रावत ने कहा कि यदि आलाकमान का आदेश हुआ तो मैं निश्चित तौर पर इसे निभाऊंगा। पार्टी आलाकमान की ओर से जाे भी जिम्‍मेदारी दी जाएगी उसे मैं निभाऊंगा।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी से हरीश रावत की मुलाकात पंजाब कांग्रेस के नजरिये से बेहद अहम है। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आलाकमान को ईंट से ईंट बजाने की धमकी वाले वीडियाे का मुद्दा भी रावत और राहुल गांधी की बैठक में उठेगा।

उधर जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले दिल्‍ली गए तीन बागी मंत्री भी आलाकमान से मिलने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन उनको न तो राहुल गांधी और न ही साेनिया गांधी से मिलने का समय दिया जा रहा है। दूसरी ओर, बताया जाता है कि सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के करीबी बागी खेमे में नजर आए विधायकों से संपर्क कर अपने पाले में लाने की कोशिशों में जुटे हैं।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का खेमा दो दिन पहले अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर चुका है और डिनर में 58 विधायकों के जुटने से पूरे मामले में आश्‍वस्‍त नजर आ रहा है। कल शाम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल से भी मुलाकात की थी।

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के चार मंत्रियोंं तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर‍ सिंह रंधावा , सुखबिंदर सिंह सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्‍नी सहित करीब दो दर्जन विधायकों ने बैठक कर सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत कर दी थी। ये नेता पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे के माने जाते हैं। इन नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भी बैठक की। इसके बाद सिद्धू ने कहा कि पूरे मामले से आलाकमान को अवगत कराएंगे।

तीन दिन पहले पांच से सात नेता देहरादून पहुंचे और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत से मिले। बताया जाता ह‍ै कि वहां उन्‍होंने रावत को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देने के साथ ही सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह में विश्‍वास न होने की बात कही और उनको बदलने की मांग की। मुलाकात के बाद हरीश रावत ने असंतुष्‍ट नेताओं और नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे को झटका दे दिया और साफ कहा कि पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व में ही लड़ा जाएगा।

 


Post navigation

Prev
Next
‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद

‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद

  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • March 14, 2026
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद March 14, 2026
  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखा जाए ध्यान: मुख्यमंत्री March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाकियू रक्षक के पदाधिकारी किए हाऊस अरेस्ट March 14, 2026
  • अधिक से अधिक वादकारियों को संवैधानिक तरीके से लाभान्वित करें न्यायिक अधिकारी: जनपद न्यायाधीश March 14, 2026
  • शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा March 14, 2026
  • सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’ March 14, 2026
  • ‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस March 14, 2026
  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez