• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

टीके की कैग से जांच की मांग पर हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को कन्फ्यूज्ड बताया

  • May 31, 2021
टीके की कैग से जांच की मांग पर हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को कन्फ्यूज्ड बताया
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम द्वारा घरेलू टीका उत्पादन की भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से जांच कराए जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को कन्फ्यूज्ड पार्टी करार दिया है।

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम द्वारा घरेलू टीका उत्पादन की भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से जांच कराए जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को कन्फ्यूज्ड पार्टी करार दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के सदस्यों ने पहले स्वदेश निर्मित वैक्सीन की प्रभावशीलता पर संदेह जताया था। और अब वे इसकी कमी पर सवाल उठा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा, कुछ नेताओं ने भारत में बनी वैक्सीन को लेकर शुरू में डर और हिचक को बढ़ावा दिया। अब वे चाहते हैं कि वही कंपनियां हर भारतीय के लिए पर्याप्त टीके का उत्पादन करे। एक वरिष्ठ नेता ने तो इन कंपनियों का आडिट तक कराने की मांग कर डाली है।

बताते चलें कि पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने देश में वैक्सीन उत्पादन और आपूर्ति की कैग से जांच कराने की मांग की थी, ताकि गायब वैक्सीन के रहस्य का पता चल सके। इस पर पुरी ने कहा, चिदंबरम उस मनमोहन सिंह सरकार का हिस्सा थे, जिसने सार्वजनिक क्षेत्र की वैक्सीन निर्माता कंपनियों को विघटित कर दिया था। पुरी का इशारा 15 जनवरी, 2008 को मनमोहन सरकार द्वारा सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट-कसौली, पास्चर इंस्टीट्यूट आफ इंडिया-कूनूर और बीसीजी वैक्सीन्स लैब-चेन्नई में उत्पादन का काम निलंबित रखने की ओर था।

सरकार का कहना था कि ये कंपनियां ड्रग्स एंड कास्मेटिक्स रूल्स, 1945 के तहत उत्पादन नियमों का अच्छे से पालन नहीं करतीं। पुरी ने आगे सवाल किया कि क्या घरेलू कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई, ताकि वैक्सीन के आयात पर निर्भर रहा जा सके।

 


Post navigation

Prev
Next
ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

  • March 28, 2026
‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

  • March 28, 2026
Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

  • March 28, 2026
‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

  • March 28, 2026
24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

  • March 28, 2026
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026
  • थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक March 28, 2026
  • एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश March 28, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी सहारनपुर की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान March 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित March 28, 2026
  • आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत March 28, 2026
  • पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर March 28, 2026
  • PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं… March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez