नहीं बर्दाश्त किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीडऩ: राणा

- सहारनपुर में व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष जयवीर राणा।
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि प्रत्येक माह जिले के विभिन्न कस्बों में बैठकें आयोजित कर व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को जिला स्तर पर उठाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष जयवीर राणा आज यहां प्रीत विहार कालोनी में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के निर्देशानुसार महीने के दूसरे शनिवार को जिले के कस्बों में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों की लड़ाई मजबूती के साथ लडऩे का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमारा सुरक्षा कवच है। हमें इस सुरक्षा कवच को मजबूती प्रदान करना है ताकि किसी भी विभाग का अधिकारी व्यापारियों का उत्पीडऩ न कर सके।
बैठक में जिला प्रभारी अरूण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अमित मदान, मेडिकल एजेंसी एसोसिएशन के जिला संयोजक डा. संदीप सैनी, युवा जिलाध्यक्ष जौली प्रजापति, युवा जिला उपाध्यक्ष सुशील काम्बोज, युवा जिला महामंत्री दिव्यलोक त्यागी, जिला मंत्री पंकज मदनूकी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।