किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा: लोकेश अग्रवाल

किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा: लोकेश अग्रवाल
  • सहारनपुर में मंचासीन उद्योग व्यापार प्रतितिनिधिमंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी।

सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने लोकेश अग्रवाल नें कहा कि व्यापारी हितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी और किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें  विवेक गुप्ता को प्रान्तीय महामन्त्री व अनिल त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। श्री अग्रवाल सहारनपुर क्लब में आयोजित बैठक में को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल का प्रान्तीय अधिवेशन व त्रैवार्षिक चुनाव दिसम्बर – 2024 में होगा, जिसके लिए एक लाख प्रान्तीय सदस्य व व्यापारी सम्मान की रक्षा के लिए 10,000 व्यापारी सैनिकों की व्यापारी सेना गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में व्यापारी सेना के गठन की तैयारियां चल रहीं हैं। व्यापारियों में इस सेना में शामिल होने के लिए भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सेना का ड्रेस कोड उनका परिचय पत्र, उनकी कार्यशैली व प्रशिक्षण शिविर आदि पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को प्रान्तीय सदस्यता का आई कार्ड व सार्टीफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व व्यापारी सैनिकों को व्यापारियों हितों में लड़ने के लिए सक्षम बनाया जायेगा।

मुख्य अतिथि नगर विधायक  राजीव गुम्बर ने कहा कि वह पहले व्यापारी हैं, बाद में विधायक। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आवाज को विधान सभा में उठाने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हित में काम करते रहेंगे। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल सहारनपुर पहुंचने पर व्यापारी प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान विवेक गुप्ता को प्रान्तीय महामन्त्री, अनिल त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष कालरा प्रदेश मंत्री, दिनेश जैन प्रदेश मंत्री, नरेन्द्र पाल कोहली को प्रदेश संगठन, अमित शर्मा को मण्डल अध्यक्ष, पंकज कालड़ा को मण्डल महामन्त्री, एस. सन्दीप सैनी को मण्डल कोषाध्यक्ष, अमित धीगड़ा, विनय सिंघल को मण्डल उपाध्यक्ष, देव सुमन चैहान,  सन्दीप वर्मा, दुष्यंत सैनी, प्रभात शर्मा, पवन त्यागी, को मण्डल मंत्री शरद महेश्वरी, नवीन वर्मा,  मनीष गोयल, गुलशन जग्गा मुकेश तलवार को संगठन मन्त्री, आशीष चुग, राजीव वालिया, श्री मुकेश कुमार, गौरव शर्मा, मनोज मोंगा को प्रचार मंत्री निखिल खत्री को प्रैस प्रवक्ता, राजेश सुखाजा को सह प्रैस प्रवक्ता, रोबिन गुब्बार को कानूनी सलाहकार, प्रदीप चैहान को कानूनी सलाहकार, विनोद ग्रोवर, महिपाल सैनी,  नीरज सैनी तपश नन्दी, अनिल कुमार शर्मा, नीष धीगड़ा को कार्यकारिणी सदस्य को मनोनित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *