
बिजली अधिकारियो द्वारा किसानो का उत्पीडन दुर्भाग्यपूर्ण- चौ0 अशोक कुमार
नकुड 9 दिसबंर इंद्रेश। भारतीय किसान युनियन टिकैत की मासिक पंचायत में किसानों क्षेत्र की बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उपभोक्तओ को जानकारी दिये बिना ही विद्युत लोड बढाये जाने का कडा विरोध किया है। किसानो ने बिना किसी जरूरत विद्युत लोड बढाने की प्रक्रिया को रोके जाने की मांग की है।
भाकियु टिकैत के मंडल अध्यक्ष चौ0 अशोक कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिजली अधिकारी किसानो का शोषण कर रहे है। अघ्याना गांव मे घरेलु उपभोक्ताओ का विद्युत भार उन्हें जानकारी दिये बिना ही बढा दिया गया। इसे वापस लिया जाये। साथ ही तहसील क्षेत्र मे चकमार्गो पर अवैध कब्जो की समस्या गंभीर हो गयी है। किसान अपने खेतो तक नंही जा पा रहे है। अधिकारी चकमार्गो को ख्ुालवाने मे रूचि नंही लेते। उन्होंने चकमार्गो पर अवैध कब्जो के लंिबत मामलो का तुरंत निस्तारण कराने की मांग की है।
किसान नेताओ ने किसानो की समस्याओ को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार को दिया । जिसमे कोतवाली पुलिस द्वारा चैकिंग के नाम पर किया जा रहा उत्पीडन बंद कराने, लेखपालों को एक दिन तहसील मुख्यालय पर बैठना सुनिश्चित कराने व बिजली की समस्याओ का समाधान कराने की मांग की गयी है।
इस मौके पर चौ0 मेवाराम, ब्लाक अध्यक्ष बलेंद्र सिंह , संजय चौधरी, कमलेश चौधरी, नाथीराम, प्रदीप ठाकुर, डा0 इदरीश अहमद, श्यामसिंह, बीरसिंह , गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
