शुभकामना परिवार का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आनंद संपन्न

शुभकामना परिवार का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आनंद संपन्न
  • सहारनपुर में शुभकामना परिवार के प्रांतीय अधिवेशन में मौजूद अतिथिगण।

सहारनपुर [24CN]। परम देवाधिदेव 1088श्री आदिनाथ स्वामी मिलाती रवि जी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर एवं परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के पावन आशीर्वाद से शुभकामना परिवार की 21 शाखाओं का सामूहिक रूप से प्रथम प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।

अधिवेशन मे शुभकामना परिवार द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा गया और इस पर विचार विमर्श किया गया कि इसे अधि कैसे बेहतर बनाया जाये और धर्म के प्रचार प्रसार से नव युवा पीढी को कैसे धर्म के प्रति जागरूक किया जाये। अधिवेशन का आयोजन आज जैन बाग जैन मंदिर जी के श्रमण साधना केंद्र में किया गया। यह अधिवेशन उत्तर प्रदेश में प्रथम बार हो रहा है। इस कारण प्रदेश की मैनपुरी कुरखली शामली गाजियाबाद साहिबाबाद चिलकाना मेरठ के अतिरिक्त कई जनपदों की शाखाओं ने इस अधिवेशन में प्रतिभाग किया। शुभकामना परिवार के उद्देश्य के अनुरूप प्रत्येक परिवार में घर में एक महीने में एक बार श्री भक्तांबर जी का पाठ कराया जाता है। किसी उद्देश्य से पूज्यनीय आर्यिका रत्न माताजी ने अपने स्नेह भरा आशीर्वाद से सभी को सराबोर किया है।

आज प्रथम अधिवेशन के अवसर पर ध्वजारोहण सुशील जैन प्रथम श्री जी का पालना जुलाना का अवसर विनय जैन दीप प्रज्वलन मुकेश जैन चित्र अनावरण नितिन जैन स्वागत अध्यक्ष राजीव जैन पुरस्कार वितरण अनुज जैन व सुरेंद्र जैन द्वारा संपन्न किया गया। वहीं भोजन की व्यवस्था राजीव जैन और विकास जैन की ओर से की गई थी। शुभकामना परिवार के प्रथम अधिवेशन का शुभारंभ ध्वजारोहण द्वारा हुआ इसके पश्चात श्रीजी का पालना झुलाने की विधि धार्मिक नीति के अनुरूप की गई। इस दौरान नन्ही बालिकाओं द्वारा भक्ति भावना से ओतप्रोत भक्ति बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की गई। यह भक्ति प्रस्तुतिकरण वर्षा जैन और प्रियंका जैन द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। विभिन्न धार्मिक परिस्थितियों को सभी के द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम में शुभकामना परिवार की सभी 21 शाखाओं को बारी-बारी से सभी अपनी शाखाएं बैनर के साथ नृत्य करती हुई मंच पर आई तो तालियों की गडग़ड़ाहट से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभकामना परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जैन, साहिबाबाद से प्रमोद जैन, सूर्य नगर से वीरेंद्र जैन, मेरठ से मुकेश जैन, शामली से अजय जैन समेत अन्य जिलों से भी सभी प्रतिनिधि पधारे। सभी ने शुभकामना परिवार को और कैसे बेहतर बनाया जाए। इस संबंध में अपने अपने विचार भी व्यक्त किए।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन का लिखित संदेश जैन समाज के मंत्री संजीव जैन ने को पढ़कर सुनाया जिसमें शुभकामना परिवार को अनंत शुभकामनाएं देते हुए जैन समाज के अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत गौरवमई बात है कि शुभकामना परिवार श्री भक्तांबर जी का पाठ कर धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है और युवा पीढ़ी को भी धर्म की महत्ता समझाने का कार्य कर रहा है। इसके अलावा अन्य कई धार्मिक आयोजन कर धर्म के विभिन्न पहलुओं और जिज्ञासाओं को भी शांत करने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने शुभकामना परिवार के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर भविष्य और धर्म में अपना अधिक सहयोग देने की कामना की।

महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश जैन ने शुभकामना परिवार की प्रशंसा कर सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर नगर संयोजक संजय जैन छोटा ने भी कार्यक्रम की सफलता पर सभी को धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव जैन विकास जैन, पीयूष जैन, नवनीत जैन, धीरज जैन, विपिन जैन, अतुल जैन, राजेश जैन, अभिषेक जैन, सिद्धार्थ जैन, संजय जैन, रूपम जैन, मनोज जैन, महावीर जैन, राजीव जैन, विनय जैन, आदि का विशेष सहयोग रहा।


विडियों समाचार