सीएचसी नागल में खुशहाल परिवार कार्यक्रम का आयोजन

- सीएचसी नागल में आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन करते उप जिलाधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
नागल [24CN]। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में खुशहाल परिवार दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गयाए जिसमें एएनएम तथा आशा कार्यकत्रियों को परिवार नियोजन हेतु स्थाई व अस्थाई साधनों के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि परिवार नियोजन के साधन सरकार मुफ्त उपलब्ध कराती है जो अस्पतालए आशा व एएनएम के पास उपलब्ध होते हैं उन्होंने अस्थाई साधनों में अंतरा इंजेक्शनए छायाए निरोध व कॉपरटी तथा स्थाई साधनों में पुरुष व महिला नसबंदी के बारे में बताया।
उप जिलाधिकारी देवबंद राकेश कुमार ने कहा कि खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन जरूरी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास पाल ने खुशहाल परिवार के अंतर्गत परिवार सीमित करने के साधनों व उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व एसडीएम देवबंद ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, सूरज सिंह, सीडीपीओ अलका त्रिपाठी, डॉ अमितए डॉ इशाए डॉ डी. एस. चौधरी, डॉ तरन्नुम, डॉ कविता, डॉ अर्चना सोमवाल, मंसूर अहमद, मनीषए अवनीश, कमल सिंह राणा, जितेंद्र शर्मा, रितेश आदि रहे।