एवार्ड पर सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक खुशी।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया ट्विट

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर को कोरोना काल में किये गए विशेष उल्लेखनीय कार्यो के लिए ”कोविड इनोवेशन एवार्ड दिये जाने पर सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक आम आदमी से लेकर मुख्यमंत्री तक खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर ट्विट किया है।

सहारनपुर, स्मार्ट सिटी के चतुर्थ राउंड में स्मार्ट सिटी के रुप में चयनित हुआ था। केंद्र सरकार का शहरी एवं आवास मंत्रालय प्रत्येक वर्ष स्मार्टसिटी के रुप चयनित सभी शहरों द्वारा किये गए विशेष कार्यो के लिए अलग अलग श्रेणी में एवार्ड घोषित करता है। वर्ष 2020 के लिए सहारनपुर स्मार्ट सिटी को कोरोना काल में किये गए सफाई, सैनेटाइजेशन, फॉगिंग, जरुरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरण व टेली मेडिसिन द्वारा हजारों लोगों के निशुल्क उपचार आदि कार्यो के लिए ‘कोविड इनोवेशन एवार्ड देने की घोषणा केंद्रीय शहरी अवास मंत्रालय द्वारा की गयी है। सहारनपुर को कोरोना काल के कार्य की श्रेणी में मिले एवार्ड पर सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक खुशी का माहौल है। एक तरफ जहां शहर के व्यापारियों व बुद्धिजीवियों,अधिवक्तओं और पार्षदों ने प्रसन्नता व्यक्त की है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी स्वयं अपने ट्विटर एकाउंट से ट्विट कर प्रसन्नता जतायी है।

मुख्यमंत्री ने ट्विट किया है-उत्तर प्रदेश के आगरा, वाराणसी और सहारनपुर जनपद को स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 की विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार ‘ईज ऑफ लिविंग के प्रति प्रदेश सरकार की संकल्प बद्धता को प्रकट करता है। इस योजना से जुड़े सभी प्रदेशों का अभिनंदन।

Jamia Tibbia