हनुमान जी का प्राकट्य जनकल्याण को हुआः स्वामी कालेन्द्रानंद

हनुमान जी का प्राकट्य जनकल्याण को हुआः स्वामी कालेन्द्रानंद
  • सहारनपुर में बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में हनुमान जयंती अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा हनुमान जी का प्राकट्य जनकल्याण के लिए हुआ है। राधा विहार स्थित श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में आयोजित श्री हनुमान जी जन्मोत्सव पर विधिवत हनुमान जी की पूजा की गई और सभी भक्तों के द्वारा 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी की आरती उतारी गई एवं हनुमान जी का प्रसाद वितरण किया गया।

श्री हनुमान जी जन्मोत्सव पर हनुमान जी के चरित्र महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि हनुमान जी का प्राकट्य रुद्र अवतार के रूप में जनकल्याण के लिए हुआ है जो साक्षात जागृत देव हैं संपूर्ण कलयुग में भक्तों की रक्षा के लिए हनुमान जी प्रत्यक्ष प्रकट रहते हैं। इस अवसर पर पंडित ऋषभ शर्मा, रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, राकेश राय, सुरेश काम्बोज, सागर गुप्ता, बबीता, राजबाला, कुसुम, सुमन, परिधि, गीता, अनीता, सुमन सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Leave a Reply